Trusted Source Image

Nobel Prize in Chemistry 2026: हेनरी बी कागन व केंसो सोआई को प्रदान किया जाएगा रसायन का नोबेल पुरस्कार

Santosh Kumar | October 7, 2026 | 05:35 PM IST | 1 min read

हेनरी बी कागन (95) फ्रांस के ओर्से स्थित यूनिवर्सिटी पेरिस-सुड से जुड़े हैं, और जापान में जन्मे केंसो सोआई टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस से जुड़े हैं।

हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।(इमेज-एक्स/@NobelPrize)
हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई।(इमेज-एक्स/@NobelPrize)

स्टॉकहोम: हेनरी बी कागन और केंसो सोआई को रासायनिक अणुओं में रहस्यमयी दर्पण छवियों (मिरर इमेज) को सुलझाने के उनके प्रयासों के लिए इस वर्ष का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। रसायन विज्ञान के लिए नोबेल समिति के अध्यक्ष हीनर लिन्के ने एक विज्ञप्ति में कहा, "हेनरी कागन और केंसो सोआई ने एक सदी से अधिक पुरानी रासायनिक गुत्थी का समाधान प्रदान किया है कि कैसे होमोकिरालिटी (समरूपता) स्वतः उत्पन्न हो सकती है।"

विज्ञप्ति में कहा गया, ''उन्होंने जो रासायनिक प्रतिक्रियाएं विकसित की हैं, वो शानदार हैं।'' कागन (95) फ्रांस के ओर्से स्थित यूनिवर्सिटी पेरिस-सुड से जुड़े हैं, और जापान में जन्मे सोआई टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस से जुड़े हैं।

सोआई ने कहा कि वह अपने घर के पास कुछ सामान खरीद रहे थे कि तभी नोबेल समिति ने उनसे फोन पर संपर्क किया। पिछले साल, 3 वैज्ञानिकों ने नई आणविक संरचनाओं के विकास के लिए रसायन का नोबेल पुरस्कार जीता था।

Also readNobel Prize in Medicine 2026: कार्ल डिसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नेगल को मिलेगा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार

Nobel Prize Winners 2026: नोबेल पुरस्कार विजेता 2026

इस साल के पुरस्कारों की शुरुआत सोमवार को 3 वैज्ञानिकों को चिकित्सा के नोबेल के लिए चुने जाने की घोषणा से हुई। उन्होंने इस बात पर अनुसंधान किया है कि मस्तिष्क व्यक्तिगत तंत्रिका कोशिकाओं (नर्व सेल्स) की गतिविधियों को चालू या बंद करने के लिए किन प्रणालियों का उपयोग करता है।

मंगलवार को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हैल्जेन को 'न्यूट्रिनो' या 'घोस्ट कणों' के एक दुर्लभ समूह से जुड़े रहस्य सुलझाने के उनके प्रयास के लिए 2026 के भौतिकी के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

नोबेल साहित्य पुरस्कार की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। शुक्रवार को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी जिसके बाद अर्थशास्त्र में नोबेल स्मृति पुरस्कार के विजेता का नाम सोमवार को घोषित किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications