Trusted Source Image

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: आईबीपीएस हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Saurabh Pandey | October 8, 2026 | 07:31 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस ने हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का चयन मौजूदा खाली पदों के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
उम्मीदवारों का चयन मौजूदा खाली पदों के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने हिंदी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। भर्ती परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 15 अक्टूबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।

एडमिट कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट है, जिसमें परीक्षा की तारीख, परीक्षा स्थल, रिपोर्टिंग का समय और उम्मीदवारों के लिए निर्देश जैसी जानकारी होती है।

प्रत्येक परीक्षा के लिए अलग-अलग समय निर्धारित है और ये एक के बाद एक आयोजित की जाएंगी। अभ्यर्थियों को प्रत्येक परीक्षा को केवल उसी के लिए आवंटित समय के भीतर ही हल करना होगा। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के पांच उत्तरों में से केवल एक ही सही उत्तर होगा। आपको सही उत्तर चुनना है और कंप्यूटर पर 'माउस-क्लिक' करके इसे दर्ज करना है। गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों का 0.25 अंक काट लिया जाएगा।

इस भर्ती के लिए खाली पदों की सही संख्या नहीं बताई गई है। मौजूदा खाली पदों के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा और एक वेट लिस्ट भी बनाई जाएगी जो छह महीने तक मान्य रहेगी।

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट पर ऊपर दिख रहे Careers पर क्लिक करें।
  3. Online Exam Call Letter for the post of Hindi Officer के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना जरूरी लॉगिन क्रेडेंशियल डालकर सबमिट करें।
  5. इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड करें और सभी जानकारी ध्यान से देखें।
  7. अंत में परीक्षा केंद्र पर ले जाने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।

IBPS Hindi Officer Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. फोटो और हस्ताक्षर
  4. परीक्षा की तारीख
  5. परीक्षा केंद्र
  6. केंद्र का पता
  7. रिपोर्टिंग का समय
  8. परीक्षा का समय
  9. ज़रूरी निर्देश
  10. परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज

IBPS Hindi Officer Exam 2026: परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम
प्रश्नों की संख्या
अधिकतम अंक
समय
भाषा
रीज़निंग
50
25
35 मिनट
अंग्रेजी
अंग्रेजी भाषा
50
50
35 मिनट
अंग्रेजी
सामान्य जागरूकता
50
50
20 मिनट
अंग्रेजी
हिंदी भाषा
50
75
50 मिनट
हिंदी
कुल
200
200
140 मिनट

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

  1. ऑनलाइन परीक्षा
  2. स्किल टेस्ट और आइटम राइटिंग एक्सरसाइज
  3. ग्रुप एक्सरसाइज
  4. पर्सनल इंटरव्यू

Also read NICL Assistant Prelims Result 2026: एनआईसीएल असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, 30 अक्टूबर को मेंस परीक्षा

IBPS Hindi Officer Recruitment 2026: सर्विस बॉन्ड

चुने गए उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय 2 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर साइन करना होगा और कम से कम 3 साल तक आईबीपीएस में काम करना होगा; अगर वे इससे पहले नौकरी छोड़ते हैं, तो उन्हें आईबीपीएस को 2 लाख रुपये देने होंगे। बॉन्ड की अवधि को बिना वेतन वाली छुट्टियों की संख्या के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications