Trusted Source Image

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 6 नवंबर

Santosh Kumar | October 8, 2026 | 04:52 PM IST | 1 min read

इस भर्ती अभियान में कुल 3,548 खाली पदों की घोषणा की गई है। ये पद 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-5 और पे लेवल-6 के अंतर्गत आते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 6 नवंबर को रात 11:59 बजे है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने सेंट्रलाइज़्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस (सीईएन) नंबर 06/2026 के तहत नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) ग्रेजुएट लेवल पोस्ट के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती भारतीय रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के विभिन्न पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल rrbapply.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान में कुल 3,548 खाली पदों की घोषणा की गई है। ये पद 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-5 और पे लेवल-6 के अंतर्गत आते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख 6 नवंबर को रात 11:59 बजे है।

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: पात्रता मानदंड, आयु सीमा

आवेदन के बाद फीस भरने की लास्ट डेट 8 नवंबर है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधारने के लिए 9 से 18 नवंबर तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। आवेदन के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होनी चाहिए।

1 जनवरी, 2027 तक उम्र सीमा 18 से 33 वर्ष है; आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्र में छूट सरकारी नियमों के अनुसार लागू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन की आखिरी तारीख तक अपनी अंतिम परीक्षा के परिणाम होने चाहिए।

Also readRRB Station Master Exam: स्टेशन मास्टर भर्ती प्रक्रिया में बदलाव; अब एक चरण में सीबीटी, अलग से आएगा नोटिफिकेशन

RRB NTPC Graduate Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क

चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी-1 और सीबीटी-2), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए।

सामान्य, ओबीसी और ईडबल्यूएस श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, जबकि एससी, एसटी और अन्य पात्र श्रेणियों के लिए ₹250 रुपए है। सीबीटी-1 में शामिल होने वाले उम्मीदवार फीस रिफंड के लिए भी पात्र होते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications