Trusted Source Image

RSSB Lab Assistant DV: आरएसएसबी ने अनुपस्थित 286 उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को दिया दस्तावेज सत्यापन का मौका

Santosh Kumar | October 8, 2026 | 12:21 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों को डीवी और योग्यता की जांच के लिए बीकानेर में राजस्थान के सेकेंडरी एजुकेशन डायरेक्टर के ऑफिस में मौजूद हेरिटेज हॉल में खुद आना होगा।

आरएसएसबी ने घोषणा की है कि 286 उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को डीवी का आखिरी मौका मिलेगा। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
आरएसएसबी ने घोषणा की है कि 286 उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को डीवी का आखिरी मौका मिलेगा। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी), जयपुर ने उन उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का एक और मौका दिया है जो 'लैबोरेटरी असिस्टेंट और जूनियर लैबोरेटरी असिस्टेंट कंबाइंड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-2026' की प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे। बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर बताया है कि उन 286 उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को आखिरी मौका दिया जा रहा है, जो डीवी और योग्यता जांच के चरण में शामिल नहीं हो पाए।

आरएसएसबी ने 20 अगस्त को योग्यता और दस्तावेज सत्यापन के लिए 2,314 उम्मीदवारों को अस्थायी रूप से शामिल करते हुए विचारित सूची जारी की। इस सूची में शामिल उम्मीदवारों की डीवी प्रक्रिया 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चली।

जो उम्मीदवार अनुपस्थित रहे, उन्हें 7 अक्टूबर को पहला मौका दिया गया। अब विभाग उन 286 उम्मीदवारों को 13 अक्टूबर को आखिरी मौका दे रहा है जो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और योग्यता तय करने की प्रक्रिया के दौरान अनुपस्थित रहे।

Also readRSSB LDC Grade-2 Scorecard 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

उम्मीदवारों को डीवी और योग्यता की जांच के लिए बीकानेर में राजस्थान के सेकेंडरी एजुकेशन डायरेक्टर के ऑफिस में मौजूद हेरिटेज हॉल में खुद आना होगा। योग्यता की जांच के दौरान जमा किए जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट पोर्टल पर है।

डीवी से जुड़ी विस्तृत गाइडलाइंस भी ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जो कैंडिडेट्स तय तारीख पर मौजूद नहीं होंगे, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अलग से मौका नहीं दिया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित कैंडिडेट की होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications