Santosh Kumar | October 7, 2026 | 12:40 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने आज लोअर डिवीजन क्लर्क (एलडीसी) ग्रेड-2 और जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। राजस्थान एलडीसी रिजल्ट 28 सितंबर को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड किया गया। इस भर्ती के तहत कुल 10,644 पदों पर चयन किया जाना है, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र में 9,642 पद और टीएसपी क्षेत्र में 1,002 पद शामिल हैं।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in से अपने एलडीसी ग्रेड-2 का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं; इसके लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड की जरूरत होगी।
लिखित परीक्षा 5 जुलाई को आयोजित की गई। सफल उम्मीदवारों की सूची और कट-ऑफ मार्क्स अब जारी कर दिए गए हैं। आरएसएसबी की ओर से अलग-अलग कैटेगरी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ घोषित की गई हैं।
आरएसएसबी एलडीसी स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, प्राप्त मार्क्स, क्वालीफिकेशन स्टेटस और अन्य जरूरी जानकारी है। नतीजों की घोषणा के बाद, सिलेक्शन प्रोसेस का अगला चरण टाइपिंग टेस्ट या स्किल टेस्ट है।
Also readRSSB LDC Final Answer Key 2026: आरएसएसबी एलडीसी ग्रेड-2 की फाइनल आंसर-की जारी, कुल 7 प्रश्न हटाए गए