Saurabh Pandey | October 7, 2026 | 11:04 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीएचएसएल का फाइनल रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिया गया है। फाइनल रिजल्ट की पीडीएफ में उम्मीदवारों की जानकारी जैसे रोल नंबर, नाम, कैटेगरी की जानकारी, चुनी गई पोस्ट और रैंक शामिल हैं।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी (10+2) लेवल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है। एसएससी ने डेटा एंट्री ऑपरेटर, लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट और जूनियर हिंदी असिस्टेंट पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी की है। उम्मीदवार रोल नंबर, नाम, कैटेगरी की जानकारी, पोस्ट सिलेक्शन और रैंक के साथ फाइनल मेरिट लिस्ट को पीडीएफ फाइल फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं।
आयोग ने 17 अगस्त 2026 को अभ्यर्थियों के लिए 'प्रथम चरण का अंतरिम आवंटन' (FRTA) जारी किया था। इसके बाद 1 सितंबर से 3 सितंबर 2026 के बीच ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थियों के लिए 'स्लाइडिंग' एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की गई थी।
आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने 'स्लाइडिंग' एवं पहचान सत्यापन की प्रक्रिया में शारीरिक रूप से भाग नहीं लिया, उन्हें अनुपस्थित मानकर अंतिम रिजल्ट से बाहर कर दिया गया है। अनुपस्थित अभ्यर्थियों के कारण खाली हुई सीटों, और पूर्व में चयनित अभ्यर्थियों द्वारा दिए गए 'FIX' तथा 'FLOAT' के विकल्पों के आधार पर पदों का दोबारा आवंटन किया गया है। इस प्रक्रिया में 2,260 अभ्यर्थियों ने 'FIX' और 927 अभ्यर्थियों ने 'FLOAT' का विकल्प चुना, जबकि अनुपस्थित अभ्यर्थियों के स्थान पर 328 नए उम्मीदवारों को आवंटन मिला है।
श्रेणी | रिक्तियां | चयनित अभ्यर्थियों की संख्या |
ईडब्ल्यूएस (EWS) | 337 | 337 |
एससी (SC) | 490 | 487 |
एसटी (ST) | 252 | 251 |
ओबीसी (OBC) | 768 | 766 |
अनारक्षित (UR) | 1675 | 1674 |
कुल | 3522 | 3515 |
Also read BPSC 72nd Prelims postponed: बीपीएससी 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा फिर से स्थगित, नई डेट का इंतजार
मेरिट लिस्ट एसएससी सीएचएसएल भर्ती प्रक्रिया की टियर 2 परीक्षा में उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाती है। अंतिम आवंटन मेरिट और उम्मीदवारों द्वारा दी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाता है। डीईओ पदों के लिए, उम्मीदवारों को लागू स्किल टेस्ट पास करना होता है, जबकि अन्य पदों के लिए उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट पास करना होता है, जहां भी यह लागू हो।