MPPSC Answer Key 2025: एमपीपीएससी एसएसई प्री परीक्षा की आंसर की जारी, 5 दिन के भीतर कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | February 18, 2025 | 09:50 AM IST | 2 mins read
एमपीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए राज्य भर के 342 केंद्रों पर 1.18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (एसएसई) की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के जरिए एमपीपीएससी आंसर-की 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने एमपीपीएससी एसएसई प्री परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी को दो शिफ्ट में किया।
एमपीपीएससी एसएसई प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए राज्य भर के 342 केंद्रों पर 1.18 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के पास अब आंसर-की की समीक्षा करने का अवसर है।
अगर उन्हें किसी उत्तर या प्रश्न को लेकर आपत्ति दर्ज करानी है तो उन्हें आंसर-की जारी होने के पांच दिन के भीतर अपनी आपत्ति दर्ज करानी होगी। इसके लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को 5 दिन तक का समय दिया है।
MPPSC Answer Key 2025: परीक्षा में कुल उपस्थिति
आयोग नियत तिथि के बाद किसी भी अभ्यावेदन को स्वीकार नहीं करेगा। एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में सुबह की पाली में 83% और दोपहर के सत्र में 82% की प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज की गई।
एमपीपीएससी परीक्षा का पहला सत्र सामान्य अध्ययन (सेट ए) और दूसरा सामान्य योग्यता परीक्षा (सेट बी, सी और डी) पर केंद्रित था। प्रश्नों के सभी 4 सेटों की प्रोविजनल आंसर की पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।
MPPSC Answer Key 2025: एमपीपीएससी आंसर की कैसे करें डाउनलोड ?
परीक्षा प्रक्रिया का अगला चरण, मुख्य परीक्षा, जून 2025 के लिए संभावित है। मुख्य परीक्षा के बाद, उम्मीदवारों को साक्षात्कार का सामना करना पड़ेगा। इस परीक्षा के माध्यम से 13 विभागों में रिक्त पदों को भरा जाएगा।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एमपीपीएससी एसएसई आंसर की 2025 को पीडीएफ प्रारूप में जारी कर दिया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एमपीपीएससी आंसर की 2025 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- एमपीपीएससी एसएसई आंसर की 2025 लिंक ओपन करें।
- एमपीपीएससी आंसर की 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसकी मदद से उम्मीदवार अपने अंको की गणना करें।
- यदि आंसर की में विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल