MPESB Exam 2025: स्टेनोग्राफर, एसआई और ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी, निर्देश जानें
Abhay Pratap Singh | November 21, 2025 | 07:02 PM IST | 2 mins read
एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025, सूबेदार एवं उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 और ग्रुप 2 (सब ग्रुप 3) संयुक्त भर्ती परीक्षा-2025 की तिथियों को संशोधित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, स्टेनोग्राफर परीक्षा 17 दिसंबर 2025 से, एसआई परीक्षा 16 जनवरी, 2026 से और ग्रुप 2 सब ग्रुप 3 परीक्षा 23 जनवरी से शुरू की जाएगी।
MPESB Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test 2025: नई परीक्षा तिथि
नीचे सारणी में उम्मीदवार सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए संशोधित परीक्षा शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | रिपोर्टिंग टाइम | निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित का समय |
|---|---|---|---|---|---|
| सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2025 | 17 दिसंबर, 2025 से शुरू | प्रथम पाली | सुबह 07:30 से 8:30 बजे तक | 09:20 से 09:30 बजे तक (10 मिनट) | सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक (2:00 घंटे) |
| द्वितीय पाली |
दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक |
02:20 से 02:30 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक (2:00 घंटे) |
MPESB Subedar & Sub-Inspector Recruitment Test 2025: रिवाइज्ड एग्जाम शेड्यूल
नीचे सारणी में उम्मीदवार सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 की संशोधित शेड्यूल जांच सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व समय | परीक्षा पाली | रिपोर्टिंग टाइम | निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित का समय |
|---|---|---|---|---|---|
| सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 | 16 जनवरी, 2026 से शुरू | प्रथम पाली | सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक | 09:20 से 09:30 बजे तक (10 मिनट) | सुबह 09:30 से 11:30 बजे तक (2:00 घंटे) |
| द्वितीय पाली | दोपहर 12:30 से 01:30 बजे तक | 02:20 से 02:30 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 02:30 से 04:30 बजे तक (2:00 घंटे) |
MPESB Group-2 (Sub Group -3) Combined Recruitment Test 2025:: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार ग्रुप-2 (सब ग्रुप -3) कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट-2025 के लिए संशोधित परीक्षा शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि व समय | परीक्षा पाली | रिपोर्टिंग टाइम | निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित का समय |
|---|---|---|---|---|---|
| ग्रुप-2 सब ग्रुप -3 कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट - 2025 | 23 जनवरी, 2026 से शुरू | प्रथम पाली | सुबह 7:00 से 8:00 बजे तक | 08:50 से 09:00 बजे तक (10 मिनट) | सुबह 09:00 से 12:00 बजे तक (3:00 घंटे |
| द्वितीय पाली | दोपहर 01:00 से 02:00 बजे तक | 02:50 से 03:00 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 03:00 से 06:00 बजे तक (3:00 घंटे) |
Madhya Pradesh Employees Selection Board: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
- उम्मीवारों को परीक्षा केंद्र पर मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र, पैनकार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा पासपोर्ट में से कोई एक लाना होगा।
- यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा सत्यापित होने पर ही ई-आधार मान्य होगा।
- मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र के अभाव में परीक्षार्थी को परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया जाएगा।
- परीक्षा में प्रवेश के समय एवं परीक्षा के दौरान आधार बेस्ड बहुस्तरीय बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य है।
- परीक्षार्थियों को रिपोर्टिंग समय तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति होगी।
- परीक्षा कक्ष में इलेक्ट्रानिक डिवाइस जैसे मोबाईल फोन, कैलकुलेटर, लॉग टेबल्स, Sun glasses एवं नकल आदि का उपयोग वर्जित है।
- परीक्षा केंद्र पर आवेदक को बाल प्वाइंट पेन तथा परीक्षा हाल में प्रवेश के लिए प्रवेश-पत्र साथ लाना अनिवार्य है।
- किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के बाद परीक्षा समाप्ति तक परीक्षा कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
- उपरोक्त सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों का मध्यप्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में पंजीयन होना अनिवार्य होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’