MPESB PAT Result 2024: एमपीईएसबी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट esb.mp.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | August 9, 2024 | 10:09 AM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट 2024 के साथ टॉप-10 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 (MP PAT 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 में उपस्थित हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीईएसबी पीएटी 2024 रिजल्ट देख सकते हैं।
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके एमपी पीएटी रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं। मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन 8 और 9 जून 2024 को किया गया था।
एमपीईएसबी ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉप-10 उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है। एमपी पीएटी 2024 रिजल्ट में 127.61 अंकों के साथ जबलपुर की संस्कृति मिश्रा पहले स्थान पर रहीं। वहीं, 221.59 अंक प्राप्त कर भूमि पटेल दूसरे और 116.4 अंक हासिल कर आशुतोष मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
Also read MP Board Time Table 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का शेड्यूल जारी, 25 फरवरी से होंगी परीक्षाएं
प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन बीएससी (ऑनर्स - कृषि), बीएससी (ऑनर्स - उद्यानिकी), बीएससी (ऑनर्स - वानिकी) और बीटेक (कृषि अभियांत्रिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए किया जाता है। एमपी पीएटी 2024 परीक्षा में कुल 13,849 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे, जबकि 3,455 छात्रों ने परीक्षा नहीं दी।
एमपी प्री-एग्रीकल्चर परीक्षा 2024 मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, रतलाम और नीमच में आयोजित की गई थी। एमपी पीएटी 2024 एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित हुई थी। पहली शिफ्ट का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था।
Pre-Agriculture Test 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके पीएटी 2024 परिणाम की जांच कर सकते हैं:
- सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट करें।
- फिर, भाषा का चयन करें और ‘Result’ टैब पर क्लिक करें।
- अब, Pre-Agriculture Test (PAT)- 2024 पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर उम्मीदवार अपना पीएटी रिजल्ट 2024 देख सकते हैं।
- आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]RSMSSB CET 2024: राजस्थान सीईटी के लिए आवेदन आज से rsmssb.rajasthan.gov.in पर शुरू; परीक्षा 25 सितंबर से
राजस्थान सीईटी स्नातक स्तरीय भर्ती 2024 के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’