MP Police Final Result 2026: एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कटऑफ जारी

Santosh Kumar | July 8, 2026 | 11:15 AM IST | 2 mins read

एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ओबीसी उम्मीदवार संजय परमार ने 595.98 अंकों के साथ राज्य में टॉप किया।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने सूबेदार और सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर अपना स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ मार्क्स देख सकते हैं। इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग में कुल 500 पद (सूबेदार 28 और सब-इंस्पेक्टर 472) भरे जाने हैं, जिनमें 436 पदों पर ही उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार, एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में ओबीसी उम्मीदवार संजय परमार ने 595.98 अंकों के साथ राज्य में टॉप किया। खास बात यह है कि टॉप 10 उम्मीदवारों में से 5 ओबीसी कैटेगरी से हैं।

MPESB Police Final Result 2026: एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट विवरण

लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर 5,113 उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के दूसरे चरण के लिए क्वालीफाई हुए। विभाग ने पीईटी और इंटरव्यू के लिए 1,692 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया, जो रिक्त पदों की संख्या का 3 गुना था।

लिखित परीक्षा, पीईटी और इंटरव्यू में मिले अंकों को मिलाकर फाइनल लिस्ट तैयार की गई। 500 खाली पदों के लिए भर्ती अभियान चलाने के बावजूद, 436 पद ही भरे जा सके। कुछ आरक्षित श्रेणियों के लिए उम्मीदवार नहीं मिले।

Also read BPSSC ASI Operation Admit Card 2026: बिहार पुलिस एएसआई ऑपरेशन एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 22 जुलाई को

MP Police Final Result 2026: टॉप 10 उम्मीदवारों की लिस्ट

एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा में शीर्ष रैंक हासिल करने वाले टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची नीचे दी गई है-

रैंक

उम्मीदवार का नाम

फाइनल मार्क्स केटेगरी

1

संजय परमार

595.980311

अन्य पिछड़ा वर्ग

2

मनीष पटेल

585.376832

अन्य पिछड़ा वर्ग

3

शिवशंकर दुबे

573.126374

ईडब्ल्यूएस

4

सिद्धार्थ सिंह सोलंकी

571.626374

जनरल

5

दीपक सिंह गंगार

571.163920

अन्य पिछड़ा वर्ग

6

निखिल जैन

569.001832

जनरल

7

वंदना पाटीदार

568.830586

अन्य पिछड़ा वर्ग

8

शुभम राठौर

566.144231

अन्य पिछड़ा वर्ग

9

लोकेंद्र खुंचवंशी

564.703425

ईडब्ल्यूएस

10

सूरज सिंह

563.012821

ईडब्ल्यूएस

MP Police Final Cutoff 2026: एमपीईएसबी एमपी पुलिस कटऑफ जारी

एमपी पुलिस फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ, बोर्ड ने पोस्ट, कैटेगरी और कैडर के हिसाब से कटऑफ मार्क्स भी जारी किए हैं। विभाग चुने गए उम्मीदवारों के लिए डीवी, मेडिकल जांच और नियुक्ति से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी करेगा।

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अगर पब्लिश किए गए रिजल्ट में कोई तकनीकी गड़बड़ी पाई जाती है, तो उसमें ज़रूरी सुधार करने का अधिकार उसके पास है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]