MPESB Group 2 Sub Group 1 Answer Key: एमपी कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, चैलेंज डेट जानें
Saurabh Pandey | September 22, 2026 | 11:40 AM IST | 2 mins read
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। उम्मीदवारों को यदि इसमें कोई त्रुटि नजर आती है तो वे इसके खिलाफ चैलेंज कर सकते हैं।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने कृषि विस्तार अधिकारी (ग्रुप 2 सब-ग्रुप 1) भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एमपी एईओ परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अंतरिम उतत्र कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं।
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद यदि किसी उम्मीदवार को इसमें कोई गड़बड़ी नजर आती है तो वह इसके खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 24 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।
आंसर की की मदद से उम्मीदवार नतीजे घोषित होने से पहले अपने जवाबों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का हिसाब लगा सकते हैं। आधिकारिक आंसर की डाउनलोड करके और अपने जवाबों का मिलान करके, उम्मीदवार उन जवाबों की पहचान कर सकते हैं जिन्हें वे चुनौती देना चाहते हैं।
MPESB Group 2 Sub Group 1 Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- ग्रुप 2 सब-ग्रुप 1 एईओ भर्ती टेस्ट 2026' वाले सेक्शन को खोलें।
- अब आंसर की के लिंक पर क्लिक करें और जानकारी सबमिट करें।
- इसके बाद एईओ आंसर की और रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- अंतरिम उत्तर कुंजी से अपने रिकॉर्ड किए गए जवाबों को मिलाएं।
- अंत में आंसर की डाउनलोड करके सेव कर लें।
MPESB Group 2 Sub Group 1 Answer Key: आंसर की विवरण
- परीक्षा का नाम
- विषय/पेपर का नाम
- परीक्षा की तारीख
- प्रश्न संख्याएं
- सही उत्तर/विकल्प
- आंसर-की जारी होने की तारीख
- आपत्तियों से जुड़े निर्देश, यदि लागू हों
MPESB Group 2 Sub Group 1 Answer Key: रिस्पॉन्स शीट
एमपी कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा की रिस्पॉन्स शीट में उम्मीदवारों द्वारा दिए गए जवाब होते हैं। उम्मीदवारों को अपने मार्क्स का अंदाजा लगाने के लिए अपने जवाबों की तुलना अंतरिम उत्तर कुंजी से करनी चाहिए। कोई भी आपत्ति दर्ज करने से पहले रिस्पॉन्स शीट को ध्यान से देखना चाहिए, क्योंकि उम्मीदवार इसका इस्तेमाल उन सवालों की पहचान करने के लिए कर सकते हैं जिनमें उनके जवाब बोर्ड द्वारा दिए गए जवाब से अलग हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी