MP Board Exams 2025 Conclude: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं संपन्न, जानें कब जारी होगा रिजल्ट?
Saurabh Pandey | March 27, 2025 | 03:29 PM IST | 1 min read
पिछले वर्ष एमपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जारी किया गया था, इस आधार पर उम्मीद की जा रही है कि एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अप्रैल 2025 के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपीबीएसई) की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं अब समाप्त हो चुकी हैं। एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 19 मार्च को समाप्त हो चुकी है, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 मार्च, 2025 को समाप्त हुईं। अब परीक्षार्थियों को अपने रिजल्ट का इंतजार है।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल - रोल नंबर और जन्म तिथि को संभाल कर रखना होगा। एक या एक से अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को कम्पार्टमेंट/सुधार परीक्षा देनी होगी।
हालांकि बोर्ड ने अभी तक एमपी बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट 2025 जारी करने की आधिकारिक तिथि और समय की घोषणा नहीं की है। एमपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होने की उम्मीद है।
MP Board Results 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
- बोर्ड का नाम
- छात्र का नाम
- माता-पिता का नाम
- जन्म तिथि
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- रोल कोड
- स्कूल का नाम
- स्कूल कोड
- स्ट्रीम का नाम
- कक्षा का नाम
- विषय का नाम और कोड
- प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक
- थ्योरी विषय के अंक
- प्रत्येक विषय में कुल अंक
- कुल योग
- प्राप्त कुल प्रतिशत
MP Board Results 2025: परीक्षार्थियों के आंकड़े
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष तकरीबन 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए। एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं में 9.53 लाख और कक्षा 12वीं में 7.06 लाख विद्यार्थी परीक्षा शामिल हुए थे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेश भर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
MP Board Results 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर mpbse.nic.in जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 10वीं रिजल्ट 2025 या कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- अब एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब अपना एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BSEB Inter Result 2025: बीएसईबी इंटरमीडिएट रिजल्ट स्क्रूटनी और कंपार्टमेंट परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि घोषित
जो छात्र अपने बीएसईबी बिहार बोर्ड कक्षा 12 परिणाम 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे 1 अप्रैल से आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com के माध्यम से स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल