MP PSTET 2026: एमपी में कार्यरत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा की घोषणा, 21 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन

Saurabh Pandey | August 18, 2026 | 11:44 AM IST | 2 mins read

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने सेवारत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 की घोषणा की है, जिसके लिए आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक स्वीकार किए जाएंगे।

एमपी में सेवारत शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 से पहले टीईटी पास करना शिक्षकों के लिए अनिवार्य है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने सेवारत शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 4 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवार 9 सितंबर तक त्रुटियां सुधार सकते हैं।

यह पात्रता परीक्षा केवल सेवारत शिक्षकों के लिए है, इसलिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ आवेदकों को जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से स्कैन कराकर संलग्न करने होंगे। इनके बिना आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगा।

MP PSTET 2026: परीक्षा शुल्क

विवरण
परीक्षा शुल्क
प्रश्नपत्रों की संख्या
एक
सभी श्रेणी/संवर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क
1000 रुपये प्रति प्रश्न-पत्र
आवेदन पत्र जमा करने के लिए MP Online का पोर्टल शुल्क

कियोस्क के माध्यम से भरने पर 60 रुपये

कियोस्क के माध्यम से न भरने पर (रजिस्टर्ड यूजर) 20 रुपये

MP PSTET 2026: परीक्षा तिथि

मध्य प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षक उम्मीदवारों के लिए पात्रता परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 से आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा उन शिक्षक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य कर दी गई है, जिन्होंने अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण नहीं की है।

परीक्षा की पाली
प्रथम
द्वितीय
अभ्यर्थियों के लिये रिपोर्टिंग समय
सुबह 8 से 9 बजे तक
दोपहर 1 से 2 बजे तक
महत्वपूर्ण निर्देश पढ़ने का समय
सुबह 9:50 से 10 बजे तक (10 मिनट)
दोपहर 2:50 से 3 बजे तक (10 मिनट)
उत्तर अंकित करने का समय
सुबह 10 से 12:30 बजे तक (2:30 घंटे)
दोपहर 3 से 5:30 बजे तक (2:30 घंटे)

MP PSTET 2026: परीक्षा पैटर्न

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए 150 अंकों का एक प्रश्न पत्र होगा। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे होगी। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी। पात्रता परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) प्रकार के होंगे, जिनके चार विकल्प होंगे और एक विकल्प सही होगा।

Also read Bihar STET 2026 Registration: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट जानें

MP PSTET 2026: इन शहरों में होगी परीक्षा

  1. भोपाल
  2. रीवा
  3. इन्दौर
  4. सागर
  5. जबलपुर
  6. सतना
  7. खण्डवा
  8. सीधी
  9. नीमच
  10. उज्जैन
  11. रतलाम
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]