Trusted Source Image

Bihar STET 2026 Registration: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए पंजीकरण आज से शुरू, लास्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | August 17, 2026 | 10:55 AM IST | 2 mins read

बीएसईबी एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू की जाएगी। पेपर-1 (माध्यमिक) और पेपर-2 (उच्च माध्यमिक) के लिए पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर 17 अगस्त को दोपहर 2:00 बजे से ऑनलाइन माध्यम में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

बिहार एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ बीसी/ ईबीसी को एक पेपर के लिए 960 रुपये तथा दोनों पेपरों के लिए 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 760 रुपये तथा पेपर-1 + पेपर-2 के लिए 1140 रुपये जमा करने होंगे।

Bihar State Teacher Eligibility Exam 2026: शैक्षणिक योग्यता

बिहार एसटीईटी पेपर 1 -

  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और बीएड परीक्षा उत्तीर्ण या
  • संबंधित विषय में कम से कम 45% अंकों में मास्टर डिग्री और बीएड परीक्षा उत्तीर्ण अथवा
  • मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में 4 वर्षीय बीए एड/ बीएससी एड हो।

बिहार एसटीईटी पेपर 2 -

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर और बीएड डिग्री संबंधित विषय में हो। या
  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंक और बीए एड/ बीएससी एड डिग्री हो। या
  • कम से कम 55 प्रतिशत अंकों में स्नातकोत्तर डिग्री तथा 3 वर्षीय एकीकृत बीएड-एमएड डिग्री हो।

Also readBPSC 72 Pre New Exam Date 2026: बीपीएससी 72वीं सीसीई प्री एग्जाम डेट रिवाइज्ड, आयोग की विश्वनीयता पर उठे सवाल

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित पुरुष की 37 वर्ष व अनारक्षित महिला की 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।

बीएसईबी एसटीईटी 2026 परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य वर्ग के कैंडिडेट को न्यूनतम 50% अंक, बीसी को 45.5%, ईबीसी के 42.5% और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 40% अंक लाना होगा।

बिहार एसटीईटी रजिस्ट्रेशन 2026 की आखिरी तिथि 31 अगस्त है। पात्रता संबंधित अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बिहार एसटीईटी 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है।

BSEB STET Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बिहार स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:

  • बिहार एसटीईटी की वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एसटीईटी 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
  • सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications