MP School Holiday 2025: एमपी के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र के लिए अवकाश अवधि घोषित, 1 मई से गर्मी की छुट्टियां
Santosh Kumar | April 9, 2025 | 08:33 AM IST | 1 min read
विभाग हर साल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल कैलेंडर में बदलाव करता है। घोषणा के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 46 दिन की होंगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सभी स्कूलों में छुट्टियों की अवधि घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई 2025 से 15 जून 2025 तक रहेगा, जबकि शिक्षकों के लिए यह अवकाश 1 मई से 31 मई 2025 तक रहेगा।
स्कूल शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की भी घोषणा कर दी है। यह अवकाश 1 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक रहेगा, जो छात्रों और शिक्षकों दोनों के लिए होगा। विभाग ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर यह जानकारी साझा की।
एमपी स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों के लिए दिवाली के लिए 18 अक्टूबर 2025 से 25 अक्टूबर 2025 तक और दशहरा के लिए 2 अक्टूबर 2025 से 6 अक्टूबर 2025 तक अवकाश घोषित किया है।
ये छुट्टियां सभी सरकारी, निजी, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों में लागू होंगी। यह आदेश राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक ने 8 अप्रैल 2025 को जारी किया है। घोषणा के अनुसार स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां 46 दिन की होंगी।
विभाग हर साल मौसम को ध्यान में रखते हुए स्कूल कैलेंडर में बदलाव करता है। विभाग का कहना है कि गर्मी के मौसम में बच्चों की सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। मई और जून में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रहने की संभावना है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी