MP Police Constable Admit Card 2026: एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड फेज 3 के स्किल टेस्ट के लिए जारी
Santosh Kumar | July 8, 2026 | 04:05 PM IST | 2 mins read
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबल (बैंड) भर्ती 2026 के तीसरे चरण के स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार iforms.mponline.gov.in या आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। स्किल टेस्ट 9 से 15 जुलाई 2026 तक अलग-अलग केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।
इस भर्ती अभियान के जरिए बैंड ट्रेड में कुल 679 पद भरे जाएंगे। सिलेक्शन प्रोसेस में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी; उम्मीदवारों का चयन स्किल टेस्ट, बैंड बजाने के टेस्ट, इंटरव्यू और फिजिकल स्टैंडर्ड्स के आधार पर किया जाएगा।
MP Police Constable Admit Card 2026: आवेदन क्रमांक खोजें
उम्मीदवार पोर्टल पर संलग्न सूची में अपना आवेदन क्रमांक खोजें। यदि आवेदन क्रमांक उक्त सूची में उपलब्ध है, तो आपका ई-प्रवेश पत्र जारी किया जा चुका है। उम्मीदवार प्रोफाइल में लॉगिन कर ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों के एप्लीकेशन नंबर लिस्ट में शामिल नहीं हैं, वे एडमिट कार्ड जारी होने से जुड़ी अपडेट के लिए पोर्टल को नियमित रूप से देखते रहें। बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट 75 अंक और साक्षात्कार 25 अंक के लिए होगा।
बैंड परफॉर्मेंस टेस्ट में सफल होने के लिए सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 37.5 अंक और एससी/ एसटी को 30 अंक लाने होंगे। इसमें न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों ही अगले चरण में शामिल होंगे।
Also read MP Police Final Result 2026: एमपीईएसबी सूबेदार व सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का फाइनल रिजल्ट, कटऑफ जारी
MP Police Constable Band Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल iforms.mponline.gov.in पर जाएं।
- ‘मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक (बैंड) भर्ती 2026’ - एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट लें।
एमपी पुलिस कांस्टेबल बैंड एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर यूजरनेम और पासवर्ड डालना होगा। उम्मीदवारों को केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र भी लाना होगा।
अगली खबर
]CSIR NET Exam City Slip 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सिटी इंटिमेशन स्लिप आज आने की उम्मीद, जानें अपडेट्स
परीक्षा 17 और 18 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट के बारे में पहले से जानकारी मिल जाएगी ताकि वे यात्रा की तैयारी कर सकें।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा