Santosh Kumar | July 8, 2026 | 12:53 PM IST | 1 min read
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीएसआईआर नेट जून 2026 सेशन के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाली है। परीक्षा 17 और 18 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर, तारीख और शिफ्ट के बारे में पहले से जानकारी मिल जाएगी ताकि वे यात्रा की तैयारी कर सकें। एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप आज या अगले कुछ दिनों में आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी।
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा शहर और शिफ्ट की जानकारी होगी। सीएसआईआर नेट जून सत्र के लिए आवेदन 27 मई से 19 जून तक जारी रहे। करेक्शन विंडो 22-23 जून को सक्रिय रही।
सीएसआईआर ने सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की जानकारी के लिए है; एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप, असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के पदों और पीएचडी में एडमिशन के लिए होती है।
एनटीए ने अभी तक सिटी स्लिप आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की है; हालांकि, एनटीए की पिछली प्रक्रियाओं के आधार पर, यह आमतौर पर परीक्षा से 7–10 दिन पहले जारी की जाती है। सीएसआईआर नेट परीक्षा सीबीटी मोड में होगी।
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी; इसका प्रिंट आउट लें।
अगर कोई समस्या हो, तो एनटीए हेल्पडेस्क से संपर्क करें। सीएसआईआर नेट जून एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले (संभवतः 10-12 जुलाई के आसपास) जारी होने की उम्मीद है। इस संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी।
इस भर्ती के जरिए पुलिस विभाग में कुल 500 पद (सूबेदार 28 और सब-इंस्पेक्टर 472) भरे जाने हैं, लेकिन अंतिम चयन सूची में पदों की संख्या और श्रेणी-वार विस्तार के साथ 1308 पदों तक चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
Santosh Kumar