MP NEET PG Counselling 2025: एमपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल जारी, मेरिट लिस्ट, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन
Saurabh Pandey | October 29, 2025 | 02:32 PM IST | 2 mins read
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया राज्य के सरकारी, स्वायत्त और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों पर लागू होती है।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने एमपी नीट पीजी 2025-26 में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय संयुक्त काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड 1 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीदवार 5 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से राज्य कोटे की सीटों के लिए पंजीकरण करा सकेंगे।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, "नीट पीजी 2025-26 में चयनित सभी पात्र उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि मध्य प्रदेश के सरकारी, स्वायत्त और निजी मेडिकल कॉलेजों के सभी स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम (एमडी/एमएस) सीटों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है।
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया राज्य के सरकारी, स्वायत्त और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले उम्मीदवारों पर लागू होती है।
एमपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की मेरिट सूची का प्रकाशन 6 नवंबर को किया जाएगा, जबकि रिक्त सीटों का प्रकाशन भी 6 नवंबर को ही किया जाना है। रिक्तियों के विरुद्ध आपत्ति 7 नवंबर तक दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा रिक्तियों के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों का निपटारा करने के बाद 8 नवंबर को फाइनल रिक्तियां जारी की जाएंगी।
MP NEET PG Counselling 2025: चॉइस फिलिंग डेट
एमपी नीट पीजी राउंड 1 काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 9 नवंबर से 11 नवंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज का चयन कर सकते हैं, जबकि सीट आवंटन रिजल्ट 13 नवंबर 2025 को जारी किया जाना है।
जो अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से अपनी पसंद भर रहे हैं, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे ओटीपी का उपयोग करके अपनी संपादित पसंद को लॉक कर दें, अन्यथा, पहले से लॉक किए गए विकल्पों पर ही आवंटन के लिए विचार किया जाएगा।
एमपी नीट पीजी राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन के लिए आवंटित कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना, अपग्रेडेशन और प्रवेश के विकल्प का प्रयोग करने की तिथि 14 से 19 नवंबर 2025 तक रहेगी। कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन त्यागपत्र/प्रवेश रद्दीकरण (इस्तीफे पर सीट छोड़ने का बांड - लागू नहीं) की तिथि 14 से 22 नवंबर 2025 तक होगी।
सभी अभ्यर्थियों के लिए कॉलेज स्तर पर प्रवेश के समय अपग्रेडेशन (हां/नहीं) का विकल्प चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी अपने अभ्यर्थी लॉगिन पर 22 नवंबर 2025 तक अपग्रेडेशन विकल्प को संपादित कर सकते हैं।
Also read Medical College News: झारखंड में पीपीपी के तहत 4 नए मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र की मंजूरी
MP NEET PG Counselling 2025: सर्विस वाले उम्मीदवारों के लिए
पहले से नौकरी वाले उम्मीदवारों के लिए एक अलग अधिसूचना में डीएमई ने कहा है कि उन्हें शुरुआत में ओपन श्रेणी के तहत पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण विंडो बंद होने के बाद, आधिकारिक सूची के अनुसार उनकी स्थिति सर्विस में अपडेट कर दी जाएगी। अपडेट की गई पंजीकरण पर्ची उनके पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर भेजी जाएगी, जिसे बाद में उम्मीदवार लॉगिन सेक्शन से डाउनलोड किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल