MP High Court Assistant Grade 3 Notification: एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 नोटिफिकेशन 1174 पदों के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | August 16, 2026 | 03:56 PM IST | 2 mins read

एमपीएचसी सहायक ग्रेड 3 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और स्किल टेस्ट (हिंदी टाइपिंग) चरण को शामिल किया गया है।

एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को 62000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट (MPHC) ने राज्य के जिला एवं सत्र न्यायालयों की स्थापनाओं में सहायक ग्रेड-3 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए वर्ष 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू होगी।

एमपीएचसी सहायक ग्रेड 3 भर्ती के माध्यम से कुल 1174 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सामान्य वर्ग के 314 पद और ओबीसी के 325 पद शामिल हैं। इसके अलावा, एससी श्रेणी के लिए 181, एसटी के लिए 236 और ईडब्ल्यूएस के लिए 118 पद आरक्षित किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतनमान के अनुसार 19500 से 62000 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।

MPHC Assistant Grade 3 Recruitment 2026: पात्रता मानदंड

शैक्षणिक योग्यता -

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
  • एमपी एजेंसी फॉर प्रमोशन ऑफ इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (MAP-IT) या एमपी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से सीपीसीटी स्कोर कार्ड हो।
  • मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया हो।

आयु सीमा -

एमपी हाईकोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले आवेदक की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 40 वर्ष और महिला कैंडिडेट की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित कैटेगरी के तहत आने वाले उम्मीवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Also read RSSB Stenographer Final Result 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 410 अभ्यर्थी चयनित

एमपीएचसी सहायक ग्रेड 3 एप्लीकेशन फॉर्म 2026 भरने के लिए अनारक्षित एवं राज्य से बाहर के आवेदकों को 943.40 रुपये और ओबीसी, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस (केवल मप्र के मूल निवासी) व सभी दिव्यांग व्यक्तियों को 743.40 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।

एमपी एचसी असिस्टेंट ग्रेड 3 चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा (100 अंक) और स्किल टेस्ट (हिंदी टाइपिंग) (50 अंक) चरण को शामिल किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एमपी असिस्टेंट ग्रेड 3 नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।

MP High Court Assistant Grade III Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में उम्मीदवार मध्य प्रदेश हाई कोर्ट असिस्टेंट ग्रेड 3 भर्ती 2026 से संबंधित तिथियां जांच सकते हैं:

विवरण तिथि एवं समय

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि

17 अगस्त 2026, दोपहर 12:00 बजे से

ऑनलाइन आवेदन (भुगतान सहित) करने की अंतिम तिथि

15 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक

आवेदन में त्रुटि सुधारने की प्रारंभिक तिथि

19 सितंबर 2026, दोपहर 12:00 बजे से

आवेदन में त्रुटि सुधारने की अंतिम तिथि

21 सितंबर 2026, शाम 5:00 बजे तक

ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि

बाद में अधिसूचित की जाएगी

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]