Trusted Source Image

RSSB Stenographer Final Result 2024: राजस्थान स्टेनोग्राफर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 410 अभ्यर्थी चयनित

Saurabh Pandey | August 15, 2026 | 06:56 PM IST | 1 min read

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर/निजी सहायक भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है, जिसमें 410 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

अंतिम रूप से चुने गए अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए शासन सचिवालय, जयपुर और प्रशासनिक सुधार विभाग को भेज दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
अंतिम रूप से चुने गए अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए शासन सचिवालय, जयपुर और प्रशासनिक सुधार विभाग को भेज दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर, निजी सहायक ग्रेड-II संयुक्त भर्ती परीक्षा-2024 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन और पात्रता जांच के बाद कुल 410 सफल अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की है। भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने 15 मई 2026 को 647 अभ्यर्थियों और 17 जुलाई 2026 को अति पिछड़ा वर्ग (MBC) के 18 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। इन सभी के दस्तावेज़ों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा पूरी की गई। दस्तावेज सत्यापन के बाद कुल 410 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

RSSB Stenographer Result 2024: कुल 410 अभ्यर्थियों का चयन

  • शासन सचिवालय - 174 पद

  • अधीनस्थ विभाग (गैर-अनुसूचित क्षेत्र) - 234 पद

  • अधीनस्थ विभाग (अनुसूचित क्षेत्र) - 2 पद

अंतिम रूप से चुने गए अभ्यर्थियों की सूची नियुक्ति के लिए शासन सचिवालय, जयपुर और प्रशासनिक सुधार विभाग, जयपुर को भेज दी गई है।

Also read UPPSC Assistant Professor Result 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीएस प्री रिजल्ट 8 विषयों के लिए जारी

RSSB Stenographer Result 2024: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  3. स्टेनोग्राफर/पीए ग्रेड 2 2024: Final Recommendation and Cut-Off Marks लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब रिजल्ट की फाइनल पीडीएफ फाइल डाउनलोड होकर खुल जाएगी।
  5. रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करके अपना चयन और कट-ऑफ चेक करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications