Trusted Source Image

UPPSC Assistant Professor Result 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी प्री रिजल्ट 8 विषयों के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | August 14, 2026 | 10:46 PM IST | 2 mins read

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 प्रीलिम्स रिजल्ट वाणिज्य, चित्रकला, हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जंतु विज्ञान और कंप्यूटर साइंस विषय के लिए घोषित किया गया है।

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2025 प्री एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज सहायक आचार्य, राजकीय महाविद्यालय (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 का परिणाम 8 विषयों के लिए जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार 14 अगस्त से आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in के माध्यम से यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी प्री रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।

आयोग ने विज्ञापन संख्या ए-7/ई-1/2025 के तहत वाणिज्य, चित्रकला (Drawing and Painting), हिंदी, गणित, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, जंतु विज्ञान और कंप्यूटर साइंस विषयों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी किया है। यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी 2026 प्रीलिम्स रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध है। अभ्यर्थी इसे बिना किसी लॉगिन क्रेडेंशियल के डाउनलोड कर सकते हैं।

प्री एग्जाम के आधार पर वाणिज्य विषय में 945, चित्रकला में 213, हिंदी में 1983, गणित में 474, दर्शनशास्त्र विषय में 211, संस्कृत में 878, जंतु विज्ञान में 775 और कंप्यूटर साइंस विषय में 18 अभ्यर्थियों को प्रोविजनल रूप से सफल घोषित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण कैंडिडेट ही मुख्य परीक्षा में उपस्थित होंगे।

Also readUPPSC Assistant Professor 2025 Result: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी रिजल्ट 5 विषयों के लिए जारी

यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी प्री रिजल्ट 2026 पीडीएफ में विषयवार चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं। इससे पहले आयोग ने एजुकेशन, इंग्लिश, होम साइंस, फिजिक्स, म्यूजिक वदन सितार, उर्दू, फारसी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, हिस्ट्री और मिलिट्री साइंस का परिणाम जारी कर दिया है।

आयोग ने यूपीपीएससी सहायक प्रोफेसर सरकारी डिग्री कॉलेज परीक्षा 2025 28 विषयों के लिए 31 मई, 2026 को आयोजित की गयी थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1253 असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

UPPSC Assistant Professor GDS Prelims Result 2026: डाउनलोड करें

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर जीडीसी रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:

  • यूपीपीएससी रिजल्ट पोर्टल uppsc.up.nic.in/FooterPages/Results पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘विज्ञापन संख्या A-7/E-1/2025’ रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज में एक पीडीएफ फाइनल ओपन होगी।
  • कैंडिडेट Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications