Abhay Pratap Singh | August 14, 2026 | 09:45 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में जिलेवार सफल अभ्यर्थी ही पीईटी में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज यूपी होमगार्ड (UP Home Guard) भर्ती 2025 के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की प्रक्रिया जारी कर दी है। यूपीपीआरपीबी ने जारी नोटिस में कहा कि यूपी होमगार्ड 2025 पीईटी की तिथि और समय की सूचना उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन (DV) एवं शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में जिलेवार सफल अभ्यर्थी ही पीईटी में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। यूपी होमगार्ड पीईटी 2025 एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर उपलब्ध होने के बाद कैंडिडेट अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में पात्र होने के लिए पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किमी की दौड़ 28 मिनट में और महिला कैंडिडेट को 2.4 किमी की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में सफल एवं असफल कैंडिडेट की लिस्ट समिति के सदस्यों के संयुक्त हस्ताक्षर से घोषित की जाएगी। यूपी होमगार्ड 2025 पीईटी रिजल्ट परीक्षण स्थल पर सूचना पट्ट पर दिन की समाप्ति पर प्रदर्शित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने प्रवेश पत्र के साथ वैध मूल पहचान पत्र (ई-आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) एवं मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। यूपी होमगार्ड पीईटी प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
किसी भी स्थिति में शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की निर्धारित अंतिम तिथि या रिजर्व डे के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने का अवसर नहीं दिया जाएगा। महिला अभ्यर्थियों को गर्भावस्था या किसी अन्य कारण से भी PET की अंतिम तिथि के बाद परीक्षा में शामिल होने का अतिरिक्त मौका नहीं मिलेगा।
यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं हो पाता है, तो वह परीक्षा दिवस पर स्वयं या प्रतिनिधि के माध्यम से संबंधित जनपद की समिति को कारण बताते हुए किसी अन्य तिथि पर परीक्षा में शामिल होने का प्रत्यावेदन दे सकता है। डाक, ई-मेल या अन्य माध्यम से भेजे गए प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान स्टेरॉयड, उत्तेजक या नशीले पदार्थों का सेवन अनुचित आचरण माना जाएगा। इसकी पुष्टि के लिए बोर्ड आवश्यक जांच कराएगा। ऐसे अभ्यर्थियों का उम्मीदवारी रद्द करने के साथ ही उनके खिलाफ अन्य विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।
शारीरिक दक्षता परीक्षा में निर्धारित मानक पूरा न कर पाने के कारण असफल अभ्यर्थी को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी कारण या किसी अन्य आधार पर भी पुनः परीक्षा के लिए अपील स्वीकार नहीं की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए यूपी होमगार्ड पीईटी नोटिस यूपीपीआरपीबी की वेबसाइट पर जांच सकते हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल छात्रावास में छात्राओं की मौत के मामले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार के दौरान प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा थे।
Press Trust of India