Trusted Source Image

महाराष्ट्र में दो साल में आश्रम स्कूल के 584 छात्रों की हुई मौत, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

Press Trust of India | August 14, 2026 | 08:03 PM IST | 2 mins read

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 500 और सरकारी सहायता प्राप्त 513 आश्रम स्कूल हैं, जो आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय सुविधाएं प्रदान करते हैं।

शैक्षणिक सत्र  2024-25 में आश्रम स्कूल के 170 छात्रों की मौत हुई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आश्रम स्कूल के 170 छात्रों की मौत हुई। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल के छात्रावास में सर्पदंश से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत के बाद महाराष्ट्र सरकार की आलोचना के बीच अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि राज्य में पिछले दो साल में आश्रम स्कूल के 584 छात्रों की मौत हुई है। आदिवासी विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मौत की वजहों में सर्पदंश, सिकल सेल बीमारी, गंभीर बीमारी, दुर्घटना और आत्महत्या शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में सरकार द्वारा चलाए जा रहे 500 और सरकारी सहायता प्राप्त 513 आश्रम स्कूल हैं, जो आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय सुविधाएं प्रदान करते हैं। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पिछले दो साल में सरकारी आश्रम स्कूलों में 384 और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 200 छात्रों की मौत दर्ज की गई है।”

अधिकारी ने बताया कि 2024-25 में आश्रम स्कूल के 170 छात्रों की मौत हुई, जबकि 2025-26 में 214 छात्रों की जान गई। उन्होंने कहा कि इनमें से 36 छात्रों की मौत स्कूल परिसर में और 348 की मौत घर पर हुई। सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में 2024-25 में 81 और अगले वित्तीय वर्ष में 119 छात्रों की मौत हुई। इनमें से 30 छात्रों की मौत स्कूल परिसर में और 170 की घर पर हुईं।

Also readTiranga Yatra: यूपी में तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस का आरोप है कि गढ़चिरौली के एक आवासीय स्कूल छात्रावास में छात्राओं की मौत के मामले भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ सरकार के दौरान प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा थे।

धनोरा तालुका मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर जप्तलाई गांव में स्थित एक सरकारी सहायता प्राप्त आदिवासी आवासीय स्कूल के छात्रावास में नौ अगस्त की मध्यरात्रि को जहरीले सांप के काटने से तीन आदिवासी लड़कियों की मौत हो गई और उतनी ही लड़कियों का इलाज हो रहा है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को सरकारी सहायता प्राप्त आवासीय स्कूल का लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द करने का आदेश दिया।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications