Trusted Source Image

IBPS PO Prelims Scorecard 2026: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड ibps.in पर जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 06:05 PM IST | 1 min read

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड में शुरुआती परीक्षा में मिले कुल स्कोर के साथ-साथ सेक्शन-वाइज मार्क्स भी दिए गए हैं।  (आधिकारिक वेबसाइट)
स्कोरकार्ड में शुरुआती परीक्षा में मिले कुल स्कोर के साथ-साथ सेक्शन-वाइज मार्क्स भी दिए गए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोर कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने लॉगिन विवरण की मदद से अपने स्कोर की जानकारी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के सेक्शन-वाइज मार्क्स, कुल मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की जानकारी दी गई है। आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परीक्षा 7,565 पदों के लिए 22 और 23 अगस्त 2026 को आयोजित की गई थी।

IBPS PO Prelims Scorecard 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर CRP PO/MT सेक्शन में जाएं।
  3. आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि डालें।
  5. अब स्कोरकार्ड देखने के लिए लॉगिन डिटेल्स सबमिट करें।
  6. प्रारंभिक परीक्षा में मिले अपने सेक्शन-वाइज मार्क्स और कुल स्कोर देखें।
  7. अंत में स्कोरकार्ड डाउनलोड करके सेव कर लें और एक प्रिंटआउट ले लें।

IBPS PO Prelims Scorecard: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर
  3. सेक्शन-वाइज मार्क्स
  4. कुल प्राप्त मार्क्स
  5. अधिकतम मार्क्स
  6. सेक्शन-वाइज कट-ऑफ
  7. कुल कट-ऑफ
  8. क्वालिफाइंग स्टेटस
  9. परीक्षा का नाम और वर्ष

IBPS PO Prelims Scorecard 2026: कट-ऑफ अंक

श्रेणी
कट-ऑफ अंक (कुल 100 में से)
अनुसूचित जाति (SC)
46.93
अनुसूचित जनजाति (ST)
40.72
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL)
49.68
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
49.68
अनारक्षित / सामान्य (Gen)
49.68

Also read UP Police Constable PET 2026: बारिश के चलते बदला 1 अक्टूबर की पीईटी का शेड्यूल, कल जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

IBPS PO Mains 2026: मेंस परीक्षा तिथि

जो उम्मीदवार आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स क्वालिफाई कर चुके हैं, वे अब मेन्स परीक्षा 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। आईबीपीएस पीओ मेंस परीक्षा 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा केंद्र पर ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के दौरान फोटो और बायोमेट्रिक डेटा लिया जाएगा और आधार सत्यापन किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications