Trusted Source Image

UP Police Constable PET 2026: बारिश के चलते बदला 1 अक्टूबर की पीईटी का शेड्यूल, कल जारी होंगे नए एडमिट कार्ड

Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 05:22 PM IST | 1 min read

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बारिश के चलते बदला 1 अक्टूबर को होने वाले पीईटी का शेड्यूल में बदलाव किया है। इसके लिए नए एडमिट कार्ड कल 30 सितंबर को जारी होंगे।

अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए समय और केंद्र पर पहुंचें। (आधिकारिक वेबसाइट)
अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए समय और केंद्र पर पहुंचें। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा यूपी पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर भर्ती-2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश के 15 स्थानों पर 1 अक्टूबर 2026 से आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में से 9 परीक्षा स्थलों पर बारिश के कारण परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

भर्ती बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन 9 सेंटरों पर 1 अक्टूबर 2026 को अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा निर्धारित थी, वहां वर्षा के कारण अब 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इन केंद्रों पर बाकी बची तिथियों का शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा।

UP Police Constable PET 2026: इन 9 सेंटरों की परीक्षा हुई री-शेड्यूल

  1. 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर
  2. 8वीं वाहिनी पीएसी, बरेली
  3. 9वीं वाहिनी पीएसी, मुरादाबाद
  4. 26वीं वाहिनी पीएसी, गोरखपुर
  5. 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर
  6. 6वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ
  7. 47वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद
  8. 20वीं वाहिनी पीएसी, आजमगढ़
  9. 39वीं वाहिनी पीएसी, मिर्जापुर

इन 6 परीक्षा स्थलों पर नहीं होगा बदलाव

इन 6 परीक्षा स्थलों पर अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा-

  1. 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज
  2. 33वीं वाहिनी पीएसी, झांसी
  3. 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ
  4. डॉ. शकुन्तला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय, लखनऊ
  5. 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली
  6. 45वीं वाहिनी पीएसी, अलीगढ़

Also read Delhi High Court JJA Admit Card 2026: दिल्ली हाई कोर्ट जेजेए एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा 4 अक्टूबर को

30 सितंबर को संशोधित एडमिट कार्ड

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 1 अक्टूबर 2026 के स्थान पर 8 अक्टूबर 2026 को री-शेड्यूल की गई है, उनके संशोधित प्रवेश-पत्र 30 सितंबर 2026 को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी वेबसाइट से अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए गए समय और केंद्र पर पहुंचें। पुरानी तिथि के लिए जारी किया गया एडमिट कार्ड संशोधित तिथि की परीक्षा के लिए मान्य नहीं होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications