Trusted Source Image

Bihar Board Marksheets 2026: बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के डॉक्यूमेंट्स डिजिलॉकर पर उपलब्ध, मार्कशीट जल्द

Santosh Kumar | September 29, 2026 | 09:45 PM IST | 1 min read

डिजिलॉकर के जरिए, छात्रों को उनके दस्तावेज सीधे संबंधित संस्थान से डिजिटल प्रारूप में मिलेंगे। इससे दस्तावेजों की प्रमाणिकता सुनिश्चित होती है और उनके खोने, खराब होने या जाली होने जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

मार्कशीट और सर्टिफिकेट छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)
मार्कशीट और सर्टिफिकेट छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे। (प्रतीकात्मक-मैग्निफिक)

नई दिल्ली: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने साल 2026 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए डिजिलॉकर पर मार्कशीट और सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने की सुविधा के बारे में जानकारी दी है। बिहार बोर्ड के चेयरमैन डॉ. त्यागराजन के अनुसार, साल 2026 से पहले हुई परीक्षाओं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए उपलब्ध कराए जाएंगे।

डिजिलॉकर के जरिए, छात्रों को उनके दस्तावेज सीधे संबंधित संस्थान से डिजिटल प्रारूप में मिलेंगे। इससे दस्तावेजों की प्रमाणिकता सुनिश्चित होती है और उनके खोने, खराब होने या जाली होने जैसी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

इससे उच्च शिक्षा में दाखिले, स्कॉलरशिप, नौकरी और अन्य सेवाओं के लिए इन दस्तावेजों का वेरिफिकेशन भी आसान हो जाएगा। छात्र digilocker.gov.in पर या मोबाइल ऐप डाउनलोड करके अपने दस्तावेज देख सकते हैं।

Also readCBSE Board Date Sheet 2027: सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं की डेटशीट इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद, जानें अपडेट्स

उन्हें अपने आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके साइन अप या लॉग इन करना होगा। इसके बाद, उन्हें ‘Issued Documents’ या ‘Search Documents’ सेक्शन में जाना होगा और ‘Bihar Board’ को चुनना होगा।

इसके बाद, छात्र क्लास 10 या क्लास 12 का दस्तावेज चुन सकते हैं और जरूरी जानकारी, जैसे रोल कोड, रोल नंबर और साल 2026 डाल सकते हैं। जानकारी डालने के बाद, संबंधित मार्कशीट या सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications