Abhay Pratap Singh | August 16, 2026 | 01:54 PM IST | 2 mins read
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 सितंबर तक जारी रहेगी।

नई दिल्ली: लोकल सेल्फ गवर्नमेंट (LSG) डिपार्टमेंट, राजस्थान ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के अंतर्गत राज्य में संविदा सफाई कर्मचारी के 24752 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार विभागीय वेबसाइट 1sg.urban.rajasthan.gov.in अथवा एसएसओ पोर्टल https://sso. rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन लिंक 15 अगस्त से सक्रिय है, जो 28 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना और कैटेगरी के अनुसार लागू शुल्क जमा करने अनिवार्य है। आवेदन पत्र में ओटीआर में दर्ज विवरण प्रदर्शित होगी।
राजस्थान एलएसजी सफाई कर्मचारी रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, आरक्षित वर्ग/ दिव्यांग व्यक्तियों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदक की आयु 1 जुलाई 2027 तक 21 से बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अभ्यर्थी 183 नगरीय निकायों में विज्ञापित पदों में से अपनी इच्छानुसार केवल एक ही नगरीय निकाय में आवेदन कर सकेंगे। एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर अभ्यर्थी के सभी आवेदन निरस्त कर दिए जाएंगें। अधिक जानकारी के लिए राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार राजस्थान सफाई कर्मचारी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: