MP Board Supplementary Exam 2025: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं द्वितीय परीक्षा पंजीकरण जारी, आवेदन शुल्क जानें
Saurabh Pandey | May 9, 2025 | 01:18 PM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा 2025 एक पूरक परीक्षा है, जो उन छात्रों के लिए आयोजित की जाती है जो कक्षा 10वीं या 12वीं की मुख्य परीक्षा में किन्हीं विषयों में फेल हो गए हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को साल बर्बाद होने से बचाना और उन्हें दोबारा पास होने का अवसर देना है।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (एमपीबीएसई) ने एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की द्वितीय परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड ने आवेदन एवं परीक्षा फीस के संबंध में गाइडलाइन जारी कर दी है। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 21 मई, 2025 तक है।
जो छात्र एक या दो विषयों में 33% प्रतिशत अंक लाने में विफल रहे हैं, वे एमपी बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा 2025 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। एमपी बोर्ड की दोबारा परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mp.online पर जाकर आवेदन करना होगा।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की दोबाराा परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मुख्य परीक्षा की मार्कशीट जारी नहीं की जाएगी। दोबारा परीक्षा में भाग लेने वाले परीक्षार्थियों की ओरिजनल मार्कशीट जारी होने तक छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से अपनी मार्कशीट की प्रमाणित प्रति प्राप्त कर सकते है।
MP Board Supplementary Exam 2025: आवेदन शुल्क
- एक विषय के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है।
- दो विषय के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है
- तीन / चार विषयों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये है
- चार विषय से अधिक के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा।
MP Board Supplementary Exam 2025: द्वितीय परीक्षा डेट
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से रिजल्ट 2025 जारी करने के बाद द्वितीय परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी गई है। एमपी बोर्ड द्वितीय (सप्लीमेंट्री) परीक्षा का आयोजन 17 जून 2025 से किया जाएगा। जो छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर कक्षा 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा के दिन सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि सुबह 8:45 बजे के बाद किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल