MP Board Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं टाइम टेबल mpbse.nic.in पर जारी, पूरा शेड्यूल जांचें
Abhay Pratap Singh | December 29, 2025 | 10:39 AM IST | 2 mins read
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं टाइम टेबल 2026 के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं प्रत्येक दिन एक पाली में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा की समय सारणी आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जारी कर दी है। एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 2 से 17 मार्च तक और एमपीबीएसई कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 23 फरवरी से 17 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं, 11वीं टाइम टेबल 2026 के अनुसार, दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं प्रत्येक दिन एक पाली में दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा कक्ष में दोपहर 1:15 के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाए।
MP Board 9th and 11th Time Table 2026: प्रैक्टिकल एग्जाम डेट
कक्षा 9वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं/ प्रोजेक्ट 2 मार्च से 17 मार्च, 2026 के बीच तथा कक्षा 11वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम 23 फरवरी से 17 मार्च, 2026 के बीच प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार आयोजित कर सकते हैं। छात्र नीचे सारणी में एमपी बोर्ड 9th डेटशीट 2026 और एमपी बोर्ड 11th डेटशीट 2026 की जांच कर सकते हैं।
MP Board 9th Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 9 परीक्षा तिथि 2025
नीचे सारणी में एपी बोर्ड कक्षा 9वीं समय सारणी 2026 की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 2 मार्च, 2026 | ऊर्दू |
|
5 मार्च, 2026
|
संस्कृत |
|
6 मार्च, 2026
|
हिंदी |
|
9 मार्च, 2026
|
गणित (बेसिक/ स्टैंडर्ड) |
|
10 मार्च, 2026
|
मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी/ मूक बधिर तथा दृष्टिहीन छात्रों के लिए - पेंटिंग, गायन वादन, तबला पखावज, कंप्यूटर
|
|
12 मार्च, 2026
|
अंग्रेजी |
|
14 मार्च, 2026
|
सामाजिक विज्ञान |
|
16 मार्च, 2026
|
विज्ञान |
|
17 मार्च, 2026
|
एन.एस.क्यू.एफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
|
MP Board 11th Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 11 परीक्षा तिथि 2025
नीचे सारणी में एपी बोर्ड कक्षा 11वीं समय सारणी 2026 की जांच कर सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | विषय |
|---|---|
| 23 फरवरी, 2026 | ड्राइंग एंड डिजाइन |
| 24 फरवरी, 2026 | उर्दू /मराठी |
| 25 फरवरी, 2026 |
इन्फॉरमेटिक प्रेक्टिसेस
|
| 26 फरवरी, 2026 |
गायन वादन / तबला पखावज
|
| 27 फरवरी, 2026 |
संस्कृत
|
| 28 फरवरी, 2026 | भौतिक शास्त्र/अर्थशास्त्र/एनीमल हसबैण्डरी,मिल्क ट्रेड पॉल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज / विज्ञान के तत्व / भारतीय कला का इतिहास |
| 2 मार्च, 2026 |
अंग्रेजी
|
| 5 मार्च, 2026 | राजनीति |
| 6 मार्च, 2026 |
कृषि (मानविकी)/ होम साइंस (कला समूह) / लेखाशास्त्र
|
| 9 मार्च, 2026 | जीव विज्ञान |
| 10 मार्च, 2026 |
रसायन शास्त्र / इतिहास / व्यवसाय अध्ययन /एलीमेन्ट ऑफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर / गृह प्रबन्ध पोषण एवं वस्त्र विज्ञान /ड्राइंग एंड पेंटिंग
|
| 11 मार्च, 2026 |
एन.एस.क्यू.एफ (नेशनल स्किल्स क्वालिफिकेशन फ्रेमवर्क) के समस्त विषय / शारीरिक शिक्षा
|
| 12 मार्च, 2026 |
भूगोल / क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टीकल्चर /शरीर रचना क्रिया-विज्ञान एवं स्वास्थ्य / स्टिल लाइफ एंड डिजाइन
|
| 13 मार्च, 2026 | गणित |
| 14 मार्च, 2026 | हिंदी |
| 16 मार्च, 2026 | समाजशास्त्र |
| 17 मार्च, 2026 | मनोविज्ञान |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा