MP Board 5th, 8th Timetable 2025-26: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का टाइम टेबल जारी, 20 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

Saurabh Pandey | December 26, 2025 | 04:37 PM IST | 1 min read

एमपीबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा 2026 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।

एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं 2026 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 20 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। एमपी बोर्ड ने विषयवार समय सारिणी जारी कर दी है।

मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी, जिनमें सबसे पहले हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी सहित भाषा विषयों की परीक्षा होगी।

एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 20 फरवरी को प्रथम भाषा के प्रश्नपत्र से शुरू होंगी, जबकि 28 फरवरी, 2026 को विज्ञान के प्रश्नपत्र के साथ समाप्त होंगी।

एमपीबीएसई 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा 2026 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। एमपी बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षा ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।

Mp board 5th Time table 2026: 5वीं का परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि
दिन
विषय
20 फरवरी 2026
शुक्रवार
हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेज़ी (SCERT, NCERT), उर्दू, मराठी
21 फरवरी 2026
शनिवार
गणित, संस्कृत (SCERT, NCERT)
23 फरवरी 2026
सोमवार
हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेज़ी (SCERT, NCERT)
25 फरवरी 2026
बुधवार
पर्यावरण अध्ययन
26 फरवरी 2026
गुरुवार
सामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी/उर्दू/पंजाबी, संस्कृत (SCERT, NCERT)

Also read MP Board Time Table 2026: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की संशोधित डेटशीट जारी, जानें टाइमिंग, शेड्यूल

MP Board Class 8th Time Table 2026: 8वीं का पराक्षा कार्यक्रम

परीक्षा तिथि
दिन
विषय
20 फरवरी 2026
शुक्रवार
प्रथम भाषा – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेज़ी (SCERT, NCERT), मराठी (SCERT, NCERT)
21 फरवरी 2026
शनिवार
द्वितीय भाषा – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), संस्कृत (SCERT, NCERT), हिंदी (SCERT, NCERT), अंग्रेज़ी (SCERT, NCERT)
23 फरवरी 2026
सोमवार
तृतीय भाषा – (अंग्रेज़ी / क्षेत्रीय भाषा), अंग्रेज़ी (SCERT, NCERT), हिंदी / मराठी (SCERT, NCERT)
25 फरवरी 2026
बुधवार
गणित
26 फरवरी 2026
गुरुवार
सामाजिक विज्ञान – (संस्कृत/क्षेत्रीय भाषा), संस्कृत (SCERT, NCERT), हिंदी / मराठी (SCERT, NCERT)
28 फरवरी 2026
शनिवार
विज्ञान (SCERT, NCERT)

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications