MP Board Result 2024 Class 5, 8 Date: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट अपडेट, अप्रैल के अंत में जारी होंगे नतीजे
Saurabh Pandey | April 15, 2024 | 10:40 AM IST | 1 min read
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2024 आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध होंगे, जिसमें नेमवाइज रिजल्ट भी शामिल होंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं के लिए रिजल्ट में विषय-वार अंक, प्राप्त कुल अंक, अंकों का प्रतिशत, ग्रेड और समग्र स्थिति होगी।
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) की तरफ से एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाएंगे। एमपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद छात्र आधिकारिक रिजल्ट वेबसाइटों - mpresults.nic.in, mpbse.nic.in और www.rskmp.in के माध्यम से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 को 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद ही घोषित किया जाएगा। परिणाम लिंक सक्रिय होने पर 5वीं और 8वीं कक्षा के छात्र अपना एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। एमपी बोर्ड 5वीं,8वीं रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते में जारी किया जा सकता है।
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। एमपी राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी करने से पहले बोर्ड की तरफ से कॉपियों को चेक किया जा रहा है कि कहीं कोई गलती तो नहीं रह गई है। इसके लिए कॉपियों की रैंडम चेकिंग कराई गई है।
परीक्षा विवरण
मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू की गई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
MP board Class 5th, 8th Result: रिजल्ट डिटेल
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- कक्षा
- विषयवार अंक
- कुल प्राप्त अंक
- कुल अंक
MP Board 5th,8th Result 2024 डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा (5वीं, 8वीं) के लिए परिणाम लिंक का चयन करें।
- अब क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉगिन करें।
- अपने अंक चेक करें।
- अब रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी