MP Board Result 2026: एमपी बोर्ड 12वीं की द्वितीय परीक्षा का रिजल्ट कल शाम 4 बजे होगा जारी
Saurabh Pandey | June 11, 2026 | 07:04 PM IST | 2 mins read
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश द्वारा हायर सेकेण्डरी द्वितीय परीक्षा का परिणाम 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। छात्र अपना रिजल्ट मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
नई दिल्ली : माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) द्वितीय परीक्षा 2026 का परिणाम कल यानी 12 जून 2026 को शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्रों की मार्कशीट उनके स्कूल में भेज दी जाएगी। छात्र या उनके माता-पिता रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल में जाकर ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड 12वीं की सेकंडरी परीक्षा में शामिल हुए छात्र मंडल की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड और चेक कर सकते हैं।
इस ऑनलाइन स्कोरकार्ड में बोर्ड के रिकॉर्ड के अनुसार छात्रों के विषय-वार अंक और उनके रिजल्ट का स्टेटस (परिणाम की स्थिति) दर्ज होगा। अपने अंकों का इंतजार कर रहे छात्र रिजल्ट जारी होते ही इसे पोर्टल पर देख सकेंगे। हायर सेकंडरी द्वितीय परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद यदि कोई अन्य नया अपडेट आता है, तो बोर्ड उसे अपने आधिकारिक चैनलों के माध्यम से जारी करेगा।
MP Board Second Exam Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए "Higher Secondary Second Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी (जैसे एप्लीकेशन नंबर) दर्ज करें।
- अब जानकारी सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट आउट रख लें।
MPBSE 12th Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण
- छात्र का व्यक्तिगत विवरण - छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर।
- स्कूल और केंद्र की जानकारी - स्कूल कोड और परीक्षा केंद्र का कोड।
- विषय-वार अंक - परीक्षा में शामिल सभी विषयों के नाम और उनके सामने थ्योरी और प्रैक्टिकल में प्राप्त किए गए अलग-अलग अंक।
- कुल प्राप्तांक और प्रतिशत - छात्र द्वारा परीक्षा में प्राप्त किए गए कुल अंक और उसका कुल प्रतिशत।
- रिजल्ट स्टेटस - छात्र परीक्षा में पास है या फेल, या फिर किसी विषय में सप्लीमेंट्री (पूरक परीक्षा) आई है, इसकी स्पष्ट स्थिति।
- डिवीजन/श्रेणी - छात्र ने परीक्षा किस श्रेणी (प्रथम, द्वितीय या तृतीय श्रेणी) में उत्तीर्ण की है, इसकी जानकारी।
MPBSE 12th Result 2026: दूसरी परीक्षा कब हुई थी?
एमपी बोर्ड 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 7 मई से 25 मई के बीच आयोजित की गई थी।, जिसका रिजल्ट अब कल 12 जून को जारी किया जाएगा।
अगली खबर
]MP Board 5th-8th Timetable 2026: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं पुनः परीक्षा की संशोधित डेटशीट जारी, अब 16 जून से एग्जाम
पहले से निर्धारित समय-सारिणी में बदलाव किया गया है। बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के साथ-साथ अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए यह संशोधन किया है। एमपी बोर्ड कक्षा 5 और 8 का टाइमटेबल इस लेख में आगे दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल