Santosh Kumar | May 1, 2026 | 09:20 PM IST | 1 min read
जो छात्र एमपी बोर्ड 9वीं-11वीं की मुख्य परीक्षा के दौरान एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे, या उनमें अनुत्तीर्ण हुए, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

नई दिल्ली: राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9 और 11 की द्वितीय परीक्षा का टाइम-टेबल जारी कर दिया है। कक्षा 9 की परीक्षा 3 जून से शुरू होगी और 12 जून तक चलेगी, जबकि कक्षा 11 की दूसरी परीक्षा भी 3 जून से शुरू होकर 13 जून को समाप्त होगी। परीक्षा के संबंध में दिशानिर्देश भी संचालनालय द्वारा जारी किए गए हैं।
जो छात्र मुख्य परीक्षा के दौरान एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे, या उनमें अनुत्तीर्ण हुए, वे इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। कक्षा 9 के लिए, गणित की परीक्षा नामांकन के समय चुने गए विकल्प "स्टैंडर्ड मैथ" या "बेसिक मैथ" के अनुसार होगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 9 द्वितीय परीक्षा डेटशीट 2026