MHT CET Result 2025: एमएचटी सीईटी पीसीबी, पीसीएम, एलएलबी रिजल्ट डेट cetcell.mahacet.org पर जारी
Saurabh Pandey | June 3, 2025 | 09:35 AM IST | 2 mins read
इसके अलावा, राज्य सेल ने एमएचटी सीईटी 2025 के लिए फाइनल उत्तर कुंजी भी घोषित की है। MHT CET फाइनल उत्तर कुंजी के अनुसार, कुल 40 आपत्तियों को सही माना गया और सीईटी सेल परिषद ने पूरे अंक देने का फैसला किया है।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (MHT CET) ने विभिन्न स्नातकोत्तर और स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परिणाम की डेट घोषित कर दी है। इन परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर रिजल्ट डेट्स चेक कर सकते हैं।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : Amity Mumbai | ITM Skills University
उम्मीदवारों को एमएचटी सीईटी पीसीएम, पीसीबी रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। छात्र अपने MHT СЕТ रिजल्ट स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।
MHT CET 2025 रिजल्ट में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित/जीव विज्ञान के विषयवार अंकों के साथ कुल प्रतिशत अंक शामिल होंगे। रिजल्ट के साथ MHT CET 2025 टॉपर्स की सूची भी प्रकाशित की जाएगी।
MHT CET Result 2025: रिजल्ट डेट्स
एमएचटी सीईटी की तरफ से जारी रिजल्ट डेट के मुताबिक पीसीएम और पीसीबी ग्रुप्स के नतीजे 16 जून को जारी किया जाएगा। एलएलबी सीईटी 5 वर्षीय और B.BCA/BBA/BMS/BBM-CET परीक्षा का रिजल्ट 4 जून को जारी किया जाएगा।
एलएलबी सीईटी 3 वर्षीय परीक्षा का रिजल्ट 16 जून को जारी किया जाएगा, जबकि बैचलर ऑफ डिजाइन (बी.डिजाइन) सीईटी का रिजल्ट 9 जून 2025 को जारी किया जाएगा।
इसके अलावा, राज्य सेल ने एमएचटी सीईटी 2025 के लिए फाइनल उत्तर कुंजी भी घोषित की है। MHT CET फाइनल उत्तर कुंजी के अनुसार, कुल 40 आपत्तियों को सही माना गया और सीईटी सेल परिषद ने पूरे अंक देने का फैसला किया है।
MHT CET 2025 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- MHT CET रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
- साथ ही, कैप्चा कोड दर्ज करें और लॉगिन करें।
- MHT CET रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी विवरणों को सत्यापित करें और उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएचटी सीईटी 2025 पीसीएम परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जबकि पीसीबी परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]NIFT 2025 Stage 2 Admit Card: निफ्ट स्टेज 2 एडमिट कार्ड यूजी पाठ्यक्रमों के लिए जारी, एग्जाम डेट 8 जून
जिन उम्मीदवारों ने बी.डेस, बी.एफ.टेक (लेटरल एंट्री), आर्टिसन और स्टूडियो टेस्ट के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/NIFT से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’