Saurabh Pandey | June 2, 2025 | 11:07 AM IST | 2 mins read
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू वाराणसी (IIT BHU), आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में पेश किया जाता है।
Predict your IIT admission chances based on JEE Advanced rank, category, gender, and quota. Get AI-powered college predictions with past cutoff trends.
Try Now.jpg)
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2025 में क्वालीफाई किया है और आईआईटी में बी.आर्क प्रोग्राम करना चाहते हैं, वे अब आधिकारिक उम्मीदवार पोर्टल jeeadv.ac.in के माध्यम से एएटी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
Don't Miss: JEE Advanced Trigonometry Previous Year Questions
JEE Advanced 2026: College Predictor | IIT Admission Cut-Off Marks
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2025 के लिए लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार कल यानी 3 जून शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। समय सीमा के बाद जमा किए गए पंजीकरण स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) कार्यक्रम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बीएचयू वाराणसी (IIT BHU), आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी रुड़की में पेश किया जाता है।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी) प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि एएटी परीक्षा के लिए कोई अलग से एडमिट कार्ड नहीं होगा। उन्हें सत्यापन के लिए वैलिड फोटो आईडी कार्ड के साथ परीक्षा हॉल में जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड 2025 ले जाना आवश्यक है।
जेईई एडवांस्ड 2025 आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 5 जून को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारो को सुबह 8 बजे परीक्षा हॉल पर पहुंचना होगा। आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट शिफ्ट टाइमिंग्स के मुताबिक परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट 2025 का रिजल्ट 8 जून को जारी शाम 5 बजे जारी किया जाएगा।
जेईई एडवांस्ड 2025 में कुल अंकों की गणना गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान में प्राप्त अंकों के योग के रूप में की जाती है। रैंक सूची में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को विषयवार और कुल योग्यता अंकों को पूरा करना होगा।
अधिकतम कुल अंक - 360 (पेपर 1 और पेपर 2 में 180 प्रत्येक)
गणित में अधिकतम अंक - 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
भौतिकी में अधिकतम अंक - 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
रसायन विज्ञान में अधिकतम अंक - 120 (पेपर 1 और पेपर 2 में 60 प्रत्येक)
सीआरएल रैंक (CRL Rank) | नाम (Name) | कुल अंक (Total Marks) | ज़ोन (Zone) |
|---|---|---|---|
1 | रजित गुप्ता | 332 | आईआईटी दिल्ली |
2 | साक्षम जिंदल | 332 | आईआईटी दिल्ली |
3 | माजिद मुजाहिद हुसैन | 330 | आईआईटी बॉम्बे |
4 | पार्थ मंदार वर्तक | 327 | आईआईटी बॉम्बे |
5 | उज्जवल केसरी | 324 | आईआईटी दिल्ली |
6 | अक्षत कुमार चौरसिया | 321 | आईआईटी कानपुर |
7 | साहिल मुकेश देव | 321 | आईआईटी बॉम्बे |
8 | देवेश पंकज भैया | 319 | आईआईटी दिल्ली |
9 | अर्नव सिंह | 319 | आईआईटी हैदराबाद |
10 | वडलमुड़ी लोकेश | 317 | आईआईटी हैदराबाद |