MH CET PCM Answer Key 2025: एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की cetcell.mahacet.org पर जारी, 24 मई तक कर सकेंगे चैलेंज
Santosh Kumar | May 22, 2025 | 12:03 PM IST | 2 mins read
अगर किसी अभ्यर्थी को एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की में कोई त्रुटि लगती है तो वह 24 मई 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebookनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 22 मई 2025 को एमएचटी सीईटी 2025 फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (पीसीएम) ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपने पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे छात्र अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Admission Alert : ITM Skills University
अगर किसी अभ्यर्थी को एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की में कोई त्रुटि लगती है तो वह 24 मई 2025 तक आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए प्रति प्रश्न ₹1000 का शुल्क देना होगा और संबंधित प्रमाण दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
एमएच सीईटी पीसीएम आंसर की और रिस्पॉन्स शीट की मदद से छात्र अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। एमएचटी सीईटी में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंक नहीं काटा जाता है।
MH CET PCM Answer Key 2025: परीक्षा कब हुई?
आंसर की से छात्र अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन कर सकते हैं। एमएच सीईटी 2025 की पीसीएम परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई। वहीं, पीसीबी ग्रुप की परीक्षा 9 अप्रैल से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई।
पीसीबी ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की 19 मई 2025 को पहले ही जारी की जा चुकी है। अभ्यर्थी आंसर की, परिणाम और काउंसलिंग से संबंधित नवीनतम जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।
MHT CET Answer Key 2025: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
यदि आवश्यक हो तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की 2025 पर आपत्तियां उठाई जा सकती हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए CETs सेक्शन लिंक को ओपन करें।
- नए पेज पर अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- सबमिट करें और एमएचटी सीईटी आंसर की प्रदर्शित होगी।
- एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की 2025 डाउनलोड करें।
- यदि कोई गलती हो तो प्रमाण व शुल्क के साथ आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]COMEDK 2025 Admit Card: कॉमेडके एडमिट कार्ड 25 मई को होने वाली इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए comedk.org पर जारी
कॉमेडके यूजीईटी/ UNI-GAUGE इंजीनियरिंग परीक्षा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और गुजरात राज्य के कई शहरों में स्थगित कर दी गई थी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार