Santosh Kumar | May 21, 2025 | 09:33 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी परीक्षा 9 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी जिसमें कुल 44,114 उम्मीदवार शामिल हुए थे।
Boost your MHT CET 2026 prep with the most scoring concepts. Focus on high-weightage topics to maximize marks and improve your chances of success in the exam.
Check Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने 19 मई, 2025 को एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी ग्रुप की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। उम्मीदवारों के पास एमएचटी सीईटी आंसर-की 2025 में किसी भी त्रुटि के खिलाफ आपत्तियां उठाने का आज यानी 21 मई, 2025 को आखिरी मौका है। यह प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर उम्मीदवार के लॉगिन के जरिए की जा सकती है।
New: MHT CET 2026 Form Correction Link
MHT CET 2026: Most Scoring Concepts | Syllabus | Sample Papers | Mock Test Series
B.Tech @ Datta Meghe | DES Pune University | MIT Academy of Engineering
आपत्ति दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से प्रति प्रश्न ₹1,000 का शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति के समर्थन में उचित दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी परीक्षा 9 से 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी जिसमें कुल 44,114 उम्मीदवार शामिल हुए थे। अनंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं।
आपत्तियों की समीक्षा के बाद, संबंधित अधिकारियों द्वारा एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की जारी की जाएगी, जो जून 2025 में जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा का परिणाम केवल अंतिम आंसर की के आधार पर घोषित किया जाएगा।
उम्मीदवारों को समय पर अपनी आपत्तियां दर्ज करानी चाहिए और प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। महाराष्ट्र सेल ने पहले ही एमएचटी सीईटी 2025 पीसीबी आंसर की के साथ प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया पत्रकजारी जारी कर दी है।
Also readMAH MBA CET Final Answer Key: एमएएच एमबीए सीईटी फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द
यदि आवश्यक हो तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां उठाई जा सकती हैं-
एमएचटी सीईटी का आयोजन महाराष्ट्र में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, कानून, कृषि और होटल प्रबंधन जैसे विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।