Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 06:42 PM IST | 2 mins read
आर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर में विभिन्न पदों पर भर्ती मेरिट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन एनटीसी/एनएसी अंकों और ट्रेड टेस्ट अंकों के संयुक्त आधार पर होगा।

नई दिल्ली : आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AWEIL) द्वारा ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर में मशीनिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है।
यह भर्ती संविदा आधार पर मशीनिस्ट, परीक्षक (इंजीनियरिंग), इलेक्ट्रोप्लेटर, हीट ट्रीटमेंट ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर और वेल्डर जैसे ट्रेडों के लिए 151 रिक्तियों को भरने के लिए की आयोजित की जा रही है।
ऑर्डनेंस फैक्ट्री भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। ओबीसी/एनसीएल, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति, पूर्व सैनिक और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। आवेदन शुल्क ऑर्डनेंस फैक्ट्री कानपुर के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करना होगा।
ऑर्डनेंस फैक्ट्री भर्ती के लिए मैट्रिक पास और संबंधित ट्रेड में NTC/NAC प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन है और उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र फैक्ट्री के पते पर भेजने होंगे।
कर्मचारियों की नियुक्ति शुरू में 1 वर्ष की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी, जिसे अधिकतम 4 वर्ष की अवधि तक (प्रारंभिक अवधि सहित) कारखाने की आवश्यकता और व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।
उम्मीदवारों का चयन केवल एनसीटीवीटी (NCVT) और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर, मेरिट क्रम में किया जाएगा। ट्रेड टेस्ट के लिए उम्मीदवारों को बुलाने के लिए कट-ऑफ प्रतिशत, एनसीटीवीटी में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर, आयुध कारखाना कानपुर द्वारा निर्धारित किया जाएगा।
ट्रेड टेस्ट आयुध कारखाना कानपुर द्वारा आयोजित किया जाएगा। मेरिट सूची एनसीटीवीटी परीक्षा और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट में प्राप्त संयुक्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। एनसीटीवीटी परीक्षा और ट्रेड टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट में अंकों का भार क्रमशः 80% और 20% होगा।
संविदा कर्मचारियों को समेकित मासिक वेतन का भुगतान किया जाएगा, जिसमें 7वें सीपीसी स्तर-1 के अनुसार मूल वेतन 18000 रुपये और सरकारी नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता शामिल होगा।