Trusted Source Image

IBPS RRB Office Assistant Mains Result 2026: आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस अटेंडेंट मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी

Saurabh Pandey | March 15, 2026 | 12:22 PM IST | 2 mins read

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, क्योंकि आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार (interview) नहीं होता है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, आईबीपीएस अंतरिम आवंटन सूची जारी करेगा।

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क चयन प्रक्रिया में केवल दो चरण होते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क चयन प्रक्रिया में केवल दो चरण होते हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने आरआरबी ग्रुप बी ऑफिस अटेंडेंट (मल्टीपर्पज) मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। मेंस रिजल्ट 14 अप्रैल तक डाउनलोड के लिए वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में कार्यालय सहायक (क्लर्क) पदों के लिए आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा 1 फरवरी 2026 को संपन्न हुई थी।

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  1. बैंकिंग एवं कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर आईबीपीएस आरआरबी टैब पर क्लिक करें।
  3. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स रिजल्ट 2025-26 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  5. इसके बाद अपना अंतिम परिणाम डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स स्कोर कार्ड 2026 परिणाम की घोषणा के बाद जारी कर दिया गया है। स्कोरकार्ड में मुख्य परीक्षा के प्रत्येक सेक्शन में उम्मीदवार के प्रदर्शन के बारे में विस्तृत जानकारी होगी।

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. रोल नंबर
  3. पंजीकरण संख्या
  4. श्रेणी
  5. आवेदित पद
  6. आवेदित राज्य
  7. आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मुख्य परीक्षा 2026 का स्कोर कार्ड (ओवरऑल और सेक्शनल स्कोर सहित)
  8. अंतिम परिणाम की स्थिति

Also read IBPS Clerk Mains Result 2026: आईबीपीएस क्लर्क मेंस रिजल्ट ibps.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें

IBPS RRB Clerk Mains Result 2026: कट-ऑफ अंक

आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क मेन्स परीक्षा के लिए कट-ऑफ अंक परिणाम घोषित होने के बाद जारी कर दिए गए हैं। कट-ऑफ कई कारकों के आधार पर भिन्न होता है, जैसे-

  1. परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या
  2. प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर
  3. उपलब्ध रिक्तियों की संख्या
  4. उम्मीदवार की श्रेणी
  5. स्टेटवाइज कंपटीशन

IBPS RRB Office Assistant Result 2026: चयन प्रक्रिया

आईबीपीएस आरआरबी ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए मुख्य परीक्षा चयन प्रक्रिया का अंतिम चरण है, क्योंकि आरआरबी क्लर्क भर्ती के लिए कोई साक्षात्कार (interview) नहीं होता है। मुख्य परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद, आईबीपीएस अंतरिम आवंटन सूची जारी करेगा, और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके संबंधित क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन निम्नलिखित के आधार पर किया जाता है-

  1. मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंक
  2. राज्य-वार और श्रेणी-वार मेरिट सूची
  3. भाग लेने वाले RRBs के लिए उम्मीदवार की प्राथमिकता
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications