Saurabh Pandey | May 20, 2025 | 04:54 PM IST | 1 min read
एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा 1, 2 और 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा महाराष्ट्र के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए और एमएमएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक गेट-वे है।
Boost your MBA admission chances with the MAH CET MBA College Predictor. Get a personalized list of colleges based on your percentile and expected cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने एमएएच एमबीए सीईटी 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: MAH MBA CET Colleges Cutoff 2026 Vs 2025 Vs 2024
Check: MAH MBA CET 2026 College Predictor
Don't Miss: Mock Test Series
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीईटी सेल ने 28 अप्रैल को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके खिलाफ उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा 101 प्रश्नों पर कुल 253 आपत्तियां उठाई गईं। राज्य सेल 28 प्रश्नों को 1 अंक देगा और अन्य 6 प्रश्नों को अपडेट किया गया है।
एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा में ग्रेस अंक और सही उत्तरों को शामिल करते हुए फाइनल रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद महाराष्ट्र में एमबीए/एमएमएस कार्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
MAH MBA CET 2025 परीक्षा 1 से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें लॉजिकल रीजनिंग, एब्सट्रैक्ट रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और वर्बल एबिलिटी/रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन जैसे सेक्शन शामिल थे। परीक्षा 200 अंकों की थी, जिसे 150 मिनट के भीतर पूरा करना था।