Abhay Pratap Singh | May 21, 2025 | 05:30 PM IST | 2 mins read
कॉमेडके UGET/ UNI-GAUGE 2025 परीक्षा जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण कुछ केंद्रों पर स्थगित कर दी गई थी, अब रविवार 25 मई, 2025 को आयोजित की जाएगी।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Now
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज, कर्नाटक (COMEDK) ने 25 मई को परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 (UGET 2025) एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: College Predictor | Result Link
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी/ UNI-GAUGE इंजीनियरिंग परीक्षा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, चंडीगढ़ और गुजरात राज्य के कई शहरों में स्थगित कर दी गई थी। इन शहरों के लिए COMEDK UGET 2025 इंजीनियरिंग के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की जाएगी।
संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “कॉमेडके UGET 2025 इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा/ यूनी गेज 2025 परीक्षा जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के कारण कुछ केंद्रों के लिए स्थगित कर दी गई थी, अब रविवार 25 मई 2025 को केवल एक सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।”
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा मई के पहले सप्ताह में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय लेने के बाद COMEDK परीक्षाएं शुरू में 13 शहरों - जम्मू, श्रीनगर, अमृतसर, बठिंडा, जालंधर, लुधियाना, मोहाली, पटियाला, बीकानेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जामनगर और अंबाला में स्थगित कर दी गई थीं।
वहीं, बाद में नई दिल्ली, देहरादून, हलद्वानी, रूड़की, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, जयपुर, कोटा, सीकर, उदयपुर में शिफ्ट 3 (शाम 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक) की परीक्षा रद्द कर दी गई थी। अधिक जानकारी के लिए कॉमेडके की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके COMEDK हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं: