MHT CET 2024 PCM: एमएचटी सीईटी पीसीएम आंसर की के खिलाफ आपत्ति कराएं दर्ज, पीसीबी के लिए लास्ट डेट आज
Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल द्वारा एमएचटी सीईटी 2024 पीसीएम आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो आज से खोल दी गई है। वहीं, एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी ग्रुप के लिए आज यानी 24 मई को MHT CET 2024 आंसर की आपत्ति विंडों बंद कर दी जाएगी।
Latest: MHT CET 2026 PCB Result Download Link
MHT CET 2026: Session 2 Answer Key | College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : MIT World Peace | Amity Mumbai | ITM Skills
MHT CET 2024 PCM आंसर की के खिलाफ उम्मीदवारों के लिए आपत्ति उठाने की अंतिम तिथि 26 मई तक की गई है। MHT CET 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो लिंक आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर एक्टिव की गई है। एमएचटी सीईटी 2024 रिजल्ट 10 जून को जारी किया जा सकता है।
एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्ति उठाने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। MHT CET उत्तर कुंजी 2024 के खिलाफ आपत्तियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नोटिस में कहा गया कि, “MHT CET 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति शुल्क वापस नहीं की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के अलावा कूरियर या डाक के माध्यम से प्राप्त MHT CET 2024 उत्तर कुंजी आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।” MHT CET 2024 PCB परीक्षा 22 से 30 अप्रैल और PCM एग्जाम 2 से 16 मई तक आयोजित की गई थी।
एमएचटी सीईटी उत्तर कुंजी 2024 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर की गणना कर सकते हैं। भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक तथा गणित सेक्शन में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
MHT CET 2024 answer key: आपत्ति कैसे दर्ज कराएं?
उम्मीदवार एमएचटी सीईटी 2024 उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां निम्नलिखित चरणों का पालन कर दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर, MHT CET 2024 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी व पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
- MHT CET 2024 उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- इसके बाद कैंडिडेट उत्तर कुंजी आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
- चुनौती दर्ज कराने के लिए उत्तर का चयन करें।
- अब, प्रश्न उत्तर से संबंधित सहायक दस्तावेज संलग्न करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए पेज का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें