Abhay Pratap Singh | May 24, 2024 | 02:27 PM IST | 2 mins read
BITS Pilani: अनुपस्थित उम्मीदवार BITSAT आवेदन पत्र 2024 आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शाम 5 बजे तक भर सकते हैं।
Prepare for BITSAT 2027 with this ebook featuring 30 important chapters from Physics, Chemistry, Maths, English and Logical Reasoning, plus preparation tips.
Download EBook
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी एडमिशन टेस्ट 2024 (BITSAT 2024) का आयोजन 20 मई से इंटीग्रेटेड बीई, एमएससी और बीफार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जा रहा है। संस्थान ने कहा कि, अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए 28 मई को BITSAT सत्र 1 परीक्षा 2024 दोबारा आयोजित की जाएगी।
BITSAT 2027: Chapter-wise Weightage | High Scoring Chapters
BITAT 2027: 30 Most Important Chapters | Important Notes & Formulas
Latest: BITSAT 2027 Expected Questions
प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए BITSAT 2024 आवेदन फॉर्म 25 मई को आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर उपलब्ध कराया जाएगा। 20 मई से 24 मई के बीच BITSAT एग्जाम 2024 में उपस्थित नहीं होने वाले उम्मीदवार BITSAT फॉर्म 25 मई शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम में भर सकते हैं।
BITSAT परीक्षा अनुपस्थित उम्मीदवारों के लिए चयनित शहरों में आयोजित होगी। बिटसैट एग्जाम 2024 का आयोजन बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पिलानी में किया जाएगा। शहर का चयन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर विचार करने के बाद री-एग्जाम के लिए BITSAT परीक्षा शहरों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
बिट्स पिलानी ने सूचना में बताया कि, “हमें कुछ पंजीकृत उम्मीदवारों से अनुरोध प्राप्त हुए हैं, जो अन्य परीक्षाओं के साथ टकराव जैसे कारणों के चलते 20 मई से 24 मई 2024 के बीच आयोजित BITSAT 2024 परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। ऐसे उम्मीदवारों के लिए बिटसैट परीक्षा 28 मई 2024 (स्लॉट-1) को आयोजित की जाएगी।”
BITSAT परीक्षा एक पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। बिटसैट एग्जाम कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में ऑनलाइन तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। बिटसैट पेपर 2024 अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध कराया जाएगा। बिटसैट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा में उपस्थित उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है।
बता दें कि, बिट्स पिलानी ने अपने एकीकृत पाठ्यक्रमों में कक्षा 12वीं बोर्ड टॉपर्स के लिए सीधे प्रवेश 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिट्स पिलानी में डायरेक्ट प्रवेश लेने वाले बोर्ड टॉपर्स छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 जून 2024 तय की गई है।