LiveTrusted Source Image

JEE Main 2026 Exam Live: जेईई मेन जनवरी 29 एग्जाम शुरू; एनालिसिस, आंसर की, रिजल्ट, अपडेट जानें

Abhay Pratap Singh | January 29, 2026 | 11:59 AM IST | 1 min read

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2026 में अब तक 10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं, जिससे कुल उपस्थिति 96.26% रही है।

जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी, 2026 को जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा 29 जनवरी को सुबह 9 बजे से शुरू की जाएगी। जेईई मेन 2026 की बीआर्क और बीप्लानिंग परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और बीआर्क एंड बीप्लानिंग दोनों की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।

जेईई मेन जनवरी 2026 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2026 के साथ पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस आदि लाना होगा। परीक्षार्थियों को इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उम्मीदवार जेईई मेन 2026 जनवरी 29 की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा एनालिसिस की जांच कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में बताए गए रिपोर्टिंग टाइम से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाना चाहिए, जिससे जांच के दौरान होने वाली समस्या से बचा जा सके। यह परीक्षा जनवरी सत्र के जेईई मेन 2026 का अंतिम पेपर है।

Also readJEE Main 2026 January 28 Shift 2 Analysis: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 2 पेपर एनालिसिस जारी, मध्यम रहा कठिनाई स्तर

परीक्षा एजेंसी ने एनटीए ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा नियमों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। जेईई मेन 2026 कड़ी निगरानी में आयोजित की जा रही है। जेईई मेन का आयोजन दो सत्रों जनवरी और अप्रैल में किया जाता है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में कराई जाती है।

जेईई मेन जनवरी सेशन 2026 एनालिसिस के अनुसार, अब तक के विश्लेषण के आधार पर 23 जनवरी 2026 को आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन 1 की दूसरी शिफ्ट का पेपर सबसे कठिन पेपर माना जा रहा है। मुख्य रूप से इसके लंबे प्रश्नों और भौतिकी तथा गणित अनुभागों के उच्च कठिनाई स्तर के कारण परीक्षा को कठिन माना गया।

JEE Main 2026 Session 2 Registration: जेईई मेन 2026 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन

जेईई मेन अप्रैल सेशन 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द शुरू होने की उम्मीद जताई गई है। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सत्र 2 2026 की परीक्षा 2 से 9 अप्रैल, 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार दोनों सत्रों में उपस्थित हो सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

29 जनवरी की परीक्षा सेशन 1 के लिए जेईई मेन 2026 का अंतिम पेपर है। जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए पंजीकरण विंडो jeemain.nta.nic.in पर खुलेगी। एग्जाम एनालिसिस, रिजल्ट डेट, कटऑफ और आंसर की सहित अन्य लेटेस्ट अपडेट के लिए यहां बने रहें।

January 29, 2026 | 11:59 AM IST

jee main result date: जेईई मेन 2026 में 100 अंक प्राप्त करने वालों का प्रतिशत क्या होगा?

जेईई मेन 2026 में 100 अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का प्रतिशत 93.802033% और रैंक 91426 होगी।

January 29, 2026 | 11:02 AM IST

jee mains 2026 question paper pdf: जेईई मेन 2026 जनवरी 28 जनवरी शिफ्ट 2 पेपर का कठिनाई स्तर

विषय विशेषज्ञों और छात्रों की प्रतिक्रिया के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को द्वितीय पाली में आयोजित जेईई मेन्स 2026 परीक्षा में भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र का कठिनाई स्तर 'आसान से मध्यम' था। गणित और रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्रों का कठिनाई स्तर 'मध्यम' था।

January 29, 2026 | 10:11 AM IST

जेईई मेन जनवरी 2026 सेशन की परीक्षा में कितने छात्र उपस्थित हुए?

एनटीए अपडेट के अनुसार, 28 जनवरी तक जेईई मेन 2026 परीक्षा में कुल 13,00,368 उम्मीदवार शामिल हुए। इनमें से 4,314 दिव्यांग उम्मीदवार हैं। जेईई मेन 2026 के पहले सत्र में अब तक कुल उपस्थिति 96.26% दर्ज की गई है।

January 29, 2026 | 09:37 AM IST

जेईई मेन सेशन 1 का परिणाम कब तक आएगा?

एनटीए जेईई शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन सत्र 1 का परिणाम 12 फरवरी तक घोषित होने की उम्मीद है।

January 29, 2026 | 09:02 AM IST

बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए जेईई मेन 2026 परीक्षा शुरू

जेईई मेन 2026 जनवरी 29 परीक्षा बीआर्क के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और बीआर्क और बीप्लानिंग दोनों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

January 29, 2026 | 08:32 AM IST

NTA JEE Main 2026: परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं

  • हैंडबैग, कागज, स्टेशनरी या लिखित सामग्री
  • खाने-पीने की चीजें और पानी
  • मोबाइल फोन, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, कैलकुलेटर, डॉक्यूपेन
  • स्लाइड रूल, लॉग टेबल,
  • कैमरा, टेप रिकॉर्डर,
  • घड़ी, कैलकुलेटर की सुविधा वाली इलेक्ट्रॉनिक घड़ी।

January 29, 2026 | 07:55 AM IST

NTA JEE Mains 2026 January 29 last exam today: परीक्षा एक शिफ्ट में होगी

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेन (जेईई मेन 2026) का पहला सत्र 29 जनवरी को एक ही शिफ्ट में आयोजित करेगी।

January 29, 2026 | 07:46 AM IST

JEE Main 2026 Jan 29 Exam: जेईई मेन सेशन 1 एडमिट कार्ड

उम्मीदवार 29 जनवरी को होने वाली जेईई मेन 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट  jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

January 29, 2026 | 07:46 AM IST

JEE Main 2026 January 29 Exam Live: जेईई मेन 2026 जनवरी 29 परीक्षा

जेईई मेन जनवरी सत्र की अंतिम परीक्षा आज यानी 29 जनवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम समय में किसी भी प्रकार की परेशानी या तनाव से बचने के लिए रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications