MHT CET 2025 Registration: एमएचटी सीईटी पंजीकरण तिथि 27 फरवरी तक बढ़ी, cetcell.mahacet.org पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | February 22, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read
पीसीएम के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 19 से 27 अप्रैल तक और पीसीबी के लिए 9 अप्रैल से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (CET Cell) ने महाराष्ट्र कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (MHT CET 2025) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 500 रुपए विलंब शुल्क के साथ ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर 27 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
Latest: MHT CET 2026 PCB Result Download Link
MHT CET 2026: Session 2 Answer Key | College Predictor
New: Apply to Multiple B.Tech Colleges Through Free 1:1 Counselling
Admission Alert : MIT World Peace | Amity Mumbai | ITM Skills
एमएचटी सीईटी 2025 आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी, महाराष्ट्र राज्य के बाहर (ओएमएस) और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों के लिए 1,000 है। एससी, एसटी, ओबीसी, एसबीसी, एसईबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों और सभी अनाथ, ट्रांसजेंडर श्रेणी सहित अन्य रिजर्व कैटेगरी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 800 का भुगतान करना होगा।
नोटिस के अनुसार, MHT CET रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान 28 फरवरी तक किया जा सकता है। एमएचटी सीईटी सुधार विंडो मार्च 2025 में खुलेगी। पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक और पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2025 एग्जाम 9 अप्रैल से 17 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
एमएचटी सीईटी सहित जेईई मेन और जेईई एडवांस स्कोर का उपयोग महाराष्ट्र के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई, बीटेक, बीआर्क और स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश देने के लिए किया जाता है। प्रवेश परीक्षा के लिए एमएचटी सीईटी पाठ्यक्रम 2025 राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद महाराष्ट्र के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा।
सीईटी सेल के अनुसार प्रश्न पत्र तैयार करते समय कक्षा 11 के पाठ्यक्रम को लगभग 20 प्रतिशत तथा कक्षा 12 के पाठ्यक्रम को 80 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। एमएचटी-सीईटी-2025 प्रवेश परीक्षा राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा प्रकोष्ठ, मुंबई के माध्यम से इंजीनियरिंग/प्रौद्योगिकी, फार्मेसी, बी.प्लानिंग, एमप्लानिंग (एकीकृत) और कृषि शिक्षा में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।
MHT CET 2025: कैसे आवेदन करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना पंजीकरण कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध MHT CET टैब पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज