Abhay Pratap Singh | January 8, 2025 | 07:46 AM IST | 2 mins read
राज्य सीईटी सेल ने संशोधित कार्यक्रम के साथ एकीकृत एमबीए और एकीकृत एमसीए प्रवेश के लिए परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल में संशोधन किया है। अब एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होंगी और 2 मई को समाप्त होंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से संशोधित MHT CET 2025 परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
इससे पहले, पांच वर्षीय एलएलबी, एमबीए, एमएमएस और अन्य के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित होने वाली थी।
राज्य सीईटी सेल ने संशोधित कार्यक्रम के साथ एकीकृत एमबीए और एकीकृत एमसीए प्रवेश के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। एकीकृत एमबीए, एमसीए परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी।
नए शेड्यूल के अनुसार, CET सेल 10 और 14 अप्रैल को छोड़कर 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) समूह के लिए MAH-MHT कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 आयोजित करेगा।
फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स (PCM) ग्रुप के लिए MAH-MHT CET 2024 परीक्षा 24 अप्रैल को छोड़कर 19 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी। MHT CET 2025 पंजीकरण तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी से एमएचटी सीईटी 2025 के लिए संशोधित अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| सीईटी का नाम | विभाग | पूर्व परीक्षा तिथि | संशोधित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
| एमएएच-एमएड-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 16 मार्च 2025 | 19 मार्च 2025 |
| एमएएच-एमपीएड-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 16 मार्च 2025 | 19 मार्च 2025 |
| एमएएच-एमबीए/एमएमएस-सीईटी-2025 | तकनीकी शिक्षा | 17-19 मार्च 2025 | 1-3 अप्रैल 2025 |
| एमएएच-एलएलबी-3 वर्ष-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 20-21 मार्च 2025 | 20-21 मार्च 2025 |
| एमएएच-एमसीए सीईटी-2025 | तकनीकी शिक्षा | 23 मार्च 2025 | 23 मार्च 2025 |
| एमएएच-बीएड (सामान्य और विशेष) और बीएड ईएलसीटी-सीईटी-2025 | उच्च शिक्षा | 24-26 मार्च 2025 | 24-26 मार्च 2025 |
| एमएएच-बीपीएड-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 27 मार्च, 2025 | 27 मार्च, 2025 |
| एमएएच-एमएचएमसीटी सीईटी-2025 | तकनीकी शिक्षा | 27 मार्च, 2025 | 27 मार्च, 2025 |
| एमएएच-बीएचएमसीटी/एम.एचएमसीटी एकीकृत सीईटी-2025 | तकनीकी शिक्षा | 28 मार्च 2025 | 28 मार्च 2025 |
| एमएएच-बीए-बीएड/बीएससीबी-एड (चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी 202 | उच्च शिक्षा | 28 मार्च 2025 | 28 मार्च 2025 |
| एमएएच-बीएड-एमईड (तीन वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 28 मार्च 2025 | 28 मार्च 2025 |
| MAH-बीडिजाइन CET-2025 | तकनीकि शिक्षा | 29 मार्च 2025 | 29 मार्च 2025 |
| एमएएच-बी.बीबीए/बीसीए/बीबीएम/बीएमएस सीईटी 2025 | तकनीकि शिक्षा | 1-3 अप्रैल 2025 | 29, 30 अप्रैल और 2 मई 2025 |
| एमएएच-एमबीए इंटीग्रेटेड/एमसीए इंटीग्रेटेड सीईटी 2025 | तकनीकि शिक्षा | - | 29, 30 अप्रैल और 2 मई 2025 |
| एमएएच-एलएलबी-5 वर्ष-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 4 अप्रैल 2025 | 28 अप्रैल 2025 |
| एमएएच-एएसी सीईटी-2025 | कला | 5 अप्रैल 2025 | 5 अप्रैल 2025 |
| एमएच-नर्सिंग सीईटी 2025 | चिकित्सा शिक्षा | 7-8 अप्रैल 2025 | 7-8 अप्रैल 2025 |
| एमएच-डीपीएन/पीएचएन सीईटी 2025 | चिकित्सा शिक्षा | 8 अप्रैल 2025 | 8 अप्रैल 2025 |
| एमएएच-एमएचटी सीईटी (पीसीबी ग्रुप) सीईटी 2025 | तकनीकी शिक्षा/कृषि | 9-17 अप्रैल, 2025 (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) | 9-17 अप्रैल, 2025 (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) |
| एमएएच-एमएचटी सीईटी (पीसीएम ग्रुप) सीईटी 2025 | तकनीकी शिक्षा | 19-27 अप्रैल, 2025 (24 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) | 19-27 अप्रैल, 2025 (24 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) |