MHT CET 2025: एमएचटी सीईटी परीक्षा कार्यक्रम में किया गया संशोधन; अब 19 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं
Abhay Pratap Singh | January 8, 2025 | 07:46 AM IST | 2 mins read
राज्य सीईटी सेल ने संशोधित कार्यक्रम के साथ एकीकृत एमबीए और एकीकृत एमसीए प्रवेश के लिए परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट सीईटी सेल ने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए एग्जाम शेड्यूल में संशोधन किया है। अब एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 19 मार्च से शुरू होंगी और 2 मई को समाप्त होंगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से संशोधित MHT CET 2025 परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
इससे पहले, पांच वर्षीय एलएलबी, एमबीए, एमएमएस और अन्य के लिए एमएचटी सीईटी 2025 परीक्षाएं 16 मार्च से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित होने वाली थी।
राज्य सीईटी सेल ने संशोधित कार्यक्रम के साथ एकीकृत एमबीए और एकीकृत एमसीए प्रवेश के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। एकीकृत एमबीए, एमसीए परीक्षाएं 29 अप्रैल से शुरू होंगी।
नए शेड्यूल के अनुसार, CET सेल 10 और 14 अप्रैल को छोड़कर 9 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025 तक भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) समूह के लिए MAH-MHT कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 आयोजित करेगा।
फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स (PCM) ग्रुप के लिए MAH-MHT CET 2024 परीक्षा 24 अप्रैल को छोड़कर 19 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी। MHT CET 2025 पंजीकरण तिथि की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
MHT CET 2025 revised schedule: एमएचटी सीईटी 2025 संशोधित कार्यक्रम
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी से एमएचटी सीईटी 2025 के लिए संशोधित अस्थायी परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| सीईटी का नाम | विभाग | पूर्व परीक्षा तिथि | संशोधित परीक्षा तिथि |
|---|---|---|---|
|
एमएएच-एमएड-सीईटी 2025
|
उच्च शिक्षा | 16 मार्च 2025 | 19 मार्च 2025 |
|
एमएएच-एमपीएड-सीईटी 2025
|
उच्च शिक्षा |
16 मार्च 2025
|
19 मार्च 2025
|
|
एमएएच-एमबीए/एमएमएस-सीईटी-2025
|
तकनीकी शिक्षा | 17-19 मार्च 2025 | 1-3 अप्रैल 2025 |
| एमएएच-एलएलबी-3 वर्ष-सीईटी 2025 | उच्च शिक्षा | 20-21 मार्च 2025 |
20-21 मार्च 2025
|
|
एमएएच-एमसीए सीईटी-2025
|
तकनीकी शिक्षा | 23 मार्च 2025 | 23 मार्च 2025 |
|
एमएएच-बीएड (सामान्य और विशेष) और बीएड ईएलसीटी-सीईटी-2025
|
उच्च शिक्षा |
24-26 मार्च 2025
|
24-26 मार्च 2025
|
|
एमएएच-बीपीएड-सीईटी 2025
|
उच्च शिक्षा
|
27 मार्च, 2025
|
27 मार्च, 2025
|
|
एमएएच-एमएचएमसीटी सीईटी-2025
|
तकनीकी शिक्षा
|
27 मार्च, 2025
|
27 मार्च, 2025
|
|
एमएएच-बीएचएमसीटी/एम.एचएमसीटी एकीकृत सीईटी-2025
|
तकनीकी शिक्षा
|
28 मार्च 2025 | 28 मार्च 2025 |
|
एमएएच-बीए-बीएड/बीएससीबी-एड (चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी 202
|
उच्च शिक्षा
|
28 मार्च 2025
|
28 मार्च 2025
|
|
एमएएच-बीएड-एमईड (तीन वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी 2025
|
उच्च शिक्षा
|
28 मार्च 2025 |
28 मार्च 2025
|
|
MAH-बीडिजाइन CET-2025
|
तकनीकि शिक्षा | 29 मार्च 2025 | 29 मार्च 2025 |
| एमएएच-बी.बीबीए/बीसीए/बीबीएम/बीएमएस सीईटी 2025 |
तकनीकि शिक्षा
|
1-3 अप्रैल 2025
|
29, 30 अप्रैल और 2 मई 2025
|
|
एमएएच-एमबीए इंटीग्रेटेड/एमसीए इंटीग्रेटेड सीईटी 2025
|
तकनीकि शिक्षा | - |
29, 30 अप्रैल और 2 मई 2025
|
|
एमएएच-एलएलबी-5 वर्ष-सीईटी 2025
|
उच्च शिक्षा | 4 अप्रैल 2025 | 28 अप्रैल 2025 |
|
एमएएच-एएसी सीईटी-2025
|
कला | 5 अप्रैल 2025 | 5 अप्रैल 2025 |
|
एमएच-नर्सिंग सीईटी 2025
|
चिकित्सा शिक्षा | 7-8 अप्रैल 2025 |
7-8 अप्रैल 2025
|
|
एमएच-डीपीएन/पीएचएन सीईटी 2025
|
चिकित्सा शिक्षा
|
8 अप्रैल 2025 |
8 अप्रैल 2025
|
| एमएएच-एमएचटी सीईटी (पीसीबी ग्रुप) सीईटी 2025 | तकनीकी शिक्षा/कृषि |
9-17 अप्रैल, 2025 (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) |
9-17 अप्रैल, 2025 (10 और 14 अप्रैल, 2025 को छोड़कर)
|
|
एमएएच-एमएचटी सीईटी (पीसीएम ग्रुप) सीईटी 2025
|
तकनीकी शिक्षा
|
19-27 अप्रैल, 2025 (24 अप्रैल, 2025 को छोड़कर) |
19-27 अप्रैल, 2025 (24 अप्रैल, 2025 को छोड़कर)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई