MH SET 2024: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा के लिए गाइडलाइंस जारी, 7 अप्रैल को होगा एग्जाम
Saurabh Pandey | April 3, 2024 | 03:16 PM IST | 2 mins read
एमएच सेट 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी एसपीपीयू की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से महाराष्ट्र सेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने 39वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2024 (एमएच सेट) लिए गाइडलाइंस जारी की है। एमएच सेट 2024 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को इन गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा 2024 07 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से महाराष्ट्र और गोवा की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।
परीक्षा गाइडलाइंस
- परीक्षा हॉल परीक्षा शुरू होने से 60 मिनट पहले खुला रहेगा। परीक्षा शुरू होने के बाद छात्रों को हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- परीक्षा हॉल में प्रत्येक छात्र को सीट नंबर के साथ बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को बेंच पर बैठने से पहले अपना सीट नंबर सत्यापित करना होगा। एक बेंच पर केवल एक ही विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। हालाँकि, 12 फीट लंबी बेंच पर 2 छात्रों को बैठने की अनुमति है।
- छात्रों को पहले सत्र में सुबह 10.00 बजे से पहले और दूसरे सत्र में सुबह 11.30 बजे से पहले टेस्ट बुकलेट की सील नहीं खोलनी चाहिए।
- दो सत्रों के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा। इसके अलावा, छात्रों को प्रत्येक सत्र के अंतिम 20 मिनट में बाथरूम जाने की अनुमति नहीं होगी।
- प्रत्येक विद्यार्थी को परीक्षा के दौरान अपना खुद का बॉल पेन, स्याही पेन, रबर, पेंसिल, आदि लाना होगा।
- परीक्षा के दौरान कैलकुलेटर, लॉग टेबल आदि के उपयोग की अनुमति नहीं है।
- छात्रों को परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे सेल्युलर मोबाइल, सैटेलाइट फोन, पेजर आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।
MH SET Exam Syllabu परीक्षा विवरण
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय की तरफ से एमएच एसईटी परीक्षा 17 केंद्रों पर 32 विषयों में होगी। महाराष्ट्र एसईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एमएच सेट हॉल टिकट 2024 के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध पहचान पत्र ले जाना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’