NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन, राउंड 3 फाइनल सीट आवंटन जारी, रिपोर्टिंग डेट
Saurabh Pandey | October 23, 2025 | 06:25 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी राउंड 3 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्टूबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों को उसी दिन शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति थी।
नई दिल्ली : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग शेड्यूल में संशोधन किया है। संशोधित शेड्यूल के मुताबिक एमसीसी ने राउंड 3 फाइनल सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन उम्मीदवार ने काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से अपने आवंटित संस्थान की जांच कर सकते हैं।
नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में जिन मेडिकल उम्मीदवारों को सीटें आवंटित होंगी, उन्हें 24 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अपने आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग में शामिल सीट आवंटित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन संस्थाओं द्वारा 2 और 3 नवबंर तक किया जाएगा।
नीट यूजी राउंड 3 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्टूबर को घोषित किया गया था। उम्मीदवारों को उसी दिन शाम 6 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराने की अनुमति थी।
NEET UG Counselling 2025: दस्तावेजों की सूची
जिन उम्मीदवारों को काउंसलिंग के तीसरे दौर में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें कैंडिडेट लॉगिन लिंक के माध्यम से आवंटन पत्र डाउनलोड करना होगा। प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची नीचे दी गई है।
- नीट यूजी रैंक कार्ड
- नीट यूजी प्रवेश पत्र
- नीट यूजी आवंटन पत्र
- कक्षा 10वीं/12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- वैध पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार की तस्वीरें
- अन्य दस्तावेज
NEET UG Counselling 2025: सीट आवंटन डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- संशोधित अंतिम आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें
- नीट यूजी अंतिम सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित होगा।
- नीट यूजी फाइनल आवंटन पीडीएफ डाउनलोड करें।
NEET UG Counselling 2025: स्ट्रे वैकेंसी राउंड
| चरण | काउंसलिंग शेड्यूल | काउंसलिंग तिथि | काउंसलिंग समय |
|---|---|---|---|
| 1 | भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का सत्यापन | 4 नवम्बर, 2025 | — |
| 2 | पंजीकरण / भुगतान | 4 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक | भुगतान सुविधा 3 नवंबर 2025 को दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध |
| 3 | विकल्प भरना / लॉक करना | 5 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक | विकल्प लॉकिंग 9 नवंबर 2025 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक |
| 4 | सीट आवंटन की प्रक्रिया | 10 नवंबर से 11 नवंबर 2025 तक | — |
| 5 | सीट आवंटन रिजल्ट | 12 नवंबर 2025 | — |
| 6 | अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग | 13 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक | — |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र