MCC NEET UG Counselling 2026: नीट काउंसलिंग राउंड 1 पंजीकरण, चॉइस फिलिंग की डेट बढ़ी, संशोधित शेड्यूल जारी
Santosh Kumar | August 13, 2026 | 05:30 PM IST | 1 min read
नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 18 अगस्त को पूरी होगी और नतीजे 19 अगस्त को जारी किए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 के लिए संशोधित शेड्यूल जारी किया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की समय-सीमा बढ़ा दी गई है। एमसीसी द्वारा जारी नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के राउंड 1 का संशोधित शेड्यूल mcc.nic.in पर उपलब्ध है।
नीट यूजी राउंड-1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और पेमेंट की प्रक्रिया 5 से 15 अगस्त तक चलेगी। कैंडिडेट्स 15 अगस्त को दोपहर 2 बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, जबकि फीस उसी दिन शाम 5 बजे तक जमा की जा सकती है।
कॉलेजों/संस्थानों के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया 6 से 17 अगस्त तक होगी। चॉइस फिलिंग 17 अगस्त को शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी, जबकि चॉइस लॉकिंग 17 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी।
नीट काउंसलिंग राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 18 अगस्त को पूरी होगी और नतीजे 19 अगस्त को जारी किए जाएंगे। अलॉट किए गए संस्थानों में रिपोर्टिंग और जॉइनिंग 20 से 25 अगस्त के बीच पूरी करनी होगी।
इसके बाद, जॉइन करने वाले कैंडिडेट्स के डेटा का वेरिफिकेशन संस्थानों द्वारा 26 अगस्त को किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट की जाएगी, उन्हें तय तारीखों के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई